'मैं मोदी जी को चुनौती देती हूं...', प्रियंका गांधी वाड्रा ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना

Priyanka Gandhi Vadra on PM Modi: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर फिर से निशाना साधा है। कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को सरेआम चुनौती दे डाली है।

priyanka gandhi pm modi
विज्ञापन

Priyanka Gandhi Vadra on PM Modi: लोकसभा चुनाव में कर्नाटक का भी बोलबाला है। कर्नाटक का चुनावी रण जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कर्नाटक के हर छोटे-बड़े मुद्दों पर सियासत साधना नहीं भूलते हैं तो वहीं कांग्रेस भी भाजपा पर जमकर पलटवार करती है। इसका एक नमूना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिला, जब प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी को खुलेआम चुनौती दे डाली।

प्रियंका गांधी की चुनौती

बेंगलुरु में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को मंच पर आकर मुद्दे की बात करने का चैलेंज दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं मोदी जी को चुनौती देती हूं कि इस चुनाव को महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं पर लड़कर देखें। प्रियंका ने बेंगलुरु की जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि पिछले 10 साल में आपके जीवन में कौन सी तरक्की लाए हैं?

विज्ञापन

जनता से की खास अपील

प्रियंका गांधी जनता से अपील करते हुए कहा कि आप जागरूक बनिए। आप तय कीजिए कि आपको कैसी राजनीति चाहिए? नैतिक राजनीति या नाटक की राजनीति? सत्ता की राजनीति या सत्य की राजनीति? परोपकार चाहिए या अहंकार चाहिए? कितने चुनाव आप हिन्दू मुस्लिम करके लड़वाएंगे? क्या आप ये चुनाव महंगाई, शिक्षा, बेरोजगारी और स्वास्थ पर नहीं लड़वाना चाहते? प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सारे गलत काम हो रहे हैं और वो सभी गलत कार्यों को बढ़ावा देते हैं। विपक्ष चीख रहा है, चिल्ला रहा है मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन

मंगलसूत्र पर किया पलटवार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलसूत्र कॉन्ट्रोवर्सी पर भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि 55 साल में कांग्रेस ने किसी का मंगलसूत्र नहीं छीना बल्कि युद्ध के दौरान इंदिरा जी ने अपना मंगलसूत्र और गहना दान दे दिया था। मगर नोटबंदी के दौरान बहनों को अपना मंगलसूत्र गिरवी रखना पड़ा था। तब प्रधानमंत्री कहां थे?

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ