---विज्ञापन---

देश angle-right

मणिपुर में राजनीतिक उथल-पुथल, लग सकता है राष्ट्रपति शासन

Manipur President Rule News : मणिपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सीएम एन बीरेन सिंह ने अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में अब खबर आ रही है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

Manipur President Rule News : मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच राजनीतिक उथल पुथल तेज है। सीएम एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हिंसा को लेकर बीरेन सिंह पर लगातार राजनीतिक दबाव बढ़ रहा था। विपक्ष विधानसभा के बजट सत्र में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला था, लेकिन उससे पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

सूत्रों के अनुसार, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। राज्य में नई सरकार की संभावना तलाशी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सरकार बनाने की कोशिश करेगी। अगर सरकार नहीं बनी तो राष्ट्रपति शासन लग सकता है। हालांकि, जबतक नई सरकार का गठन नहीं हो जाता, तबतक एन बीरेंद्र सिंह कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : भाजपा CM इस्तीफा देने को मजबूर क्यों? 7 पॉइंट में जानें मणिपुर में 21 महीने से क्या चल रहा

विधानसभा को निलंबित करने की सिफारिश

---खबर नीचे जारी है---

भाजपा के एक नेता ने बताया कि एन बीरेन सिंह ने राज्यपाल से विधानसभा को निलंबित करने की सिफारिश की है। अगर भाजपा 12 फरवरी तक नए सीएम का चयन नहीं कर पाई और फिर विधानसभा सत्र नहीं बुला पाई तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने की संभावना है। अगर राष्ट्रपति शासन लगा तो राज्य पर केंद्र सरकार का कंट्रोल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : ‘मणिपुर के CM माफ करने योग्य नहीं, पद से इस्तीफा दें’; राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान

---खबर नीचे जारी है---

मणिपुर हिंसा में अबतक 258 लोगों की गई जान

आपको बता दें कि मणिपुर में 3 मई 2023 में जातीय हिंसा भड़की थी। तब से लेकर अबतक कई घटनाएं हुईं, जिसमें नवंबर 2024 तक 258 लोगों की जान जा चुकी है। विपक्ष का आरोप है कि बिरेन सिंह की सरकार इस हिंसा को रोकने में विफल रही है, इसलिए उन्हें सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 10, 2025 07:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola