Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार आधी रात को वीडियो मैसेज जारी करके कहा कि पेपर लीक के खिलाफ कल कैबिनेट में सख्त कदम उठाए जाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है और यह लाखों छात्रों और उनके परिजनों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है. साथ ही उन्होंने कहा कि संसद से जल्द से जल्द पेपर लीक के खिलाफ बिल पास करवाने की कोशिश की जाएगी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो मैसेज में पीएम मोदी ने कहा, ‘दोस्तों, मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों छात्रों और उनके परिजनों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है. इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए. गुनाहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में पड़े हैं. हमारा सबसे अहम जिम्मा था कि छात्रों का एक साल खराब ना हो. तुरंत एग्जाम करवाना बहुत जरूरी था. सरकार ने भी पूरी शक्ति का इस्तेमाल करके कम से कम समय में इसका प्रबंधन किया. अभी पांच छह दिन पहले 19 तारीख को नतीजे भी जारी कर दिए गए.’
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर के 1.5 KM दायरे में इंटरनेट बंद, अमित शाह के घर के बाहर धारा 163; पुलिस बोली – रात में नहीं होगा कोई एक्शन
साथ ही उन्होंने कहा, ‘देशभर में पास हुए छात्रों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं, लेकिन हम वहां पर संतोष करने वाले लोगों में से नहीं हैं. इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए. आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया. फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी. कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसको अंतिम रूप दिया जाए और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द उस बिल को पारित कराने का प्रयास किया जाएगा.’
इससे पहले सरकार ने गुरुवार शाम को केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के सचिव विनीत जोशी का तबादला कर दिया. उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय का नया सचिव बनाया गया है. गंगवार 1994 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. विनीत जोशी ने 16 जनवरी 2025 को इस पद का कार्यभार संभाला था. विनीत जोशी को तबादला पंचायती राज विभाग में कर दिया गया. अब उनकी जगह राजस्थान कैडर के नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया है.
यह भी पढ़ें : युवराज सिंह के बाद अब सचिन तेंदुलकर ने CJP प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर जारी किया बड़ा बयान
पीएम मोदी के ऐलान के बाद दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में एक विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की गई है. यह कोर्ट पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 और उससे जुड़ी अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करेगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अधिसूचना जारी कर तीस हजारी कोर्ट में मध्यस्थता केंद्र की प्रभारी जज रहीं अनु ग्रोवर बलिगा का स्थानांतरण राउज एवेन्यू कोर्ट में कर दिया है. अब वह स्पेशल जज के रूप में इस फास्ट ट्रैक कोर्ट की कमान संभालेंगी और पेपर लीक से जुड़े गंभीर मामलों की सुनवाई करेंगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।