नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से (29-30 सितंबर) दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे। यहां वह 29 हजार करोड़ रुपये मूल्‍य की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें देश की तीसरी वन्‍दे भारत प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात यात्रा के दौरान गांधीनगर-मुंबई वन्‍दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वह खुद इस ट्रेन से यात्रा करते हुए कालूपुर तक जाएंगे।

अभी पढ़ें – Gujarat: राहुल गांधी बोले- गुजरात ‘ड्रग्स’ का केंद्र, यही है गुजरात ‘मॉडल’

Advertisment

 

फिलहाल भारत में दो वन्‍दे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। गांधीनगर-मुंबई रूट पर तीसरी वन्‍दे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी अहमादाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-1 का भी उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

इस दौरान वह मेट्रो ट्रेन के जरिये दूरदर्शन केंद्र स्‍टेशन तक की यात्रा करेंगे.सूरत-भावनगर में परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। फिर पीएम मोदी सूरत में ड्रीम सिटी के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे। भावनगर में पीएम दुनिया के पहले CNG टर्मिनल के लिए नींव का पत्‍थर रखेंगे और 36वें राष्‍ट्रीय खेल की शुरुआत भी करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ