गुजरात: गुजरात ड्रग्स का केंद्र बन गया है। यहां मुंद्रा बंदरगाह पर कई तरह का ड्रग्स लाया जाता है। लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। यही गुजरात मॉडल है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात में यह बात कहीं।
कांग्रेस नेता ने कहा गुजरात ड्रग्स का हब बन गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। क्या कारण है कि हर दो-तीन महीने में मुद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलती है।

विज्ञापन

दरअसल, अहमदाबाद के साबरमती रीवरफ्रंट पर कांग्रेस के ‘बूथ योद्धाओं’ के ‘परिवर्तन संकल्प’ सम्मेलन नाम से  रैली का आयोजन किया गया था। यहां अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में लाई जा रही ड्रग्स यहां युवाओं का भविष्य खत्म कर रही है। वह बोले किसी गरीब व्यक्ति के घर में पुलिस ड्रग ढूंढ ले तो लाठी मारकर अंदर कर देगी।  लेकिन हजारों करोड़ रुपये की ड्रग्स मिलने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो रही, यह है गुजरात मॉडल।

विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए अनुमति

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। गुजरात की जनता पर आक्रमण हो रहा है। कोई कुछ नहीं बोल सकता है। यह ऐसा राज्य है जहां आंदोलन के लिए परमिशन लेनी पड़ती है। जिसके खिलाफ आंदोलन करना है उसकी पहले परमीशन लेनी पड़ेगी। गुजरात सरकार छोटे कारोबारियों की कोई मदद नहीं करती है। छोटे व्यापारियों को नोटबंदी से कोई फायदा नहीं हुआ। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को ही फायदा हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ