हटा शराब से बैन, अब लाइसेंस के साथ मिलेगी मंजूरी, लक्षद्वीप में सरकार ने बदला नियम

Lakshadweep lifts Liquor Ban: लक्षद्वीप सरकार ने साल 1979 से चला आ रहा शराब बंदी का पुराना कानून पूरी तरह से रद्द कर दिया है. अब द्वीप पर नियंत्रित तरीके से शराब के आयात, बिक्री और सेवन की अनुमति दी जाएगी. जानिए क्या हैं सरकार के नए नियम और किसे मिलेगा इसका लाइसेंस.

Science News, Science News Hindi, Science Experiments

Image Credit: rawpixel

Lakshadweep lifts Liquor Ban: लक्षद्वीप को लेकर सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला किया है. अब लक्षद्वीप पूरी तरह से ‘ड्राई टेरिटरी’ यानी शराब मुक्त क्षेत्र नहीं रहेगा. सरकार ने द्वीप पर करीब 47 साल से चले आ रहे शराब प्रतिबंध को पूरी तरह से हटा दिया है. इसके लिए साल 1979 का पुराना ‘निषेध नियम’ रद्द कर दिया गया है. सरकार के नए फैसले के मुताबिक, लक्षद्वीप में अब शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं होगी, बल्कि इसे नियंत्रित तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा.

विज्ञापन

इसका मतलब यह है कि अब नियमों के दायरे में रहकर लक्षद्वीप में शराब वैध रूप से मिल सकेगी. नए नियम के तहत शराब का उत्पादन, आयात (इंपोर्ट), निर्यात (एक्सपोर्ट), ट्रांसपोर्ट, बिक्री और सेवन किया जा सकेगा, लेकिन इस सब के लिए सरकार से बकायदा लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

सरकारी एजेंसी ही बेचेगी शराब

इस नई नीति में सुरक्षा और नियंत्रण का पूरा ध्यान रखा गया है. कानून की धारा 6 (Section 6) के तहत, शराब का आयात और उसकी रिटेल (फुटकर) बिक्री केवल सरकारी कंपनी या सरकारी एजेंसी के जरिए ही की जाएगी. किसी भी निजी व्यक्ति को सीधे तौर पर रिटेल दुकान खोलने की आजादी नहीं होगी.

हालांकि, नियम में यह भी साफ किया गया है कि निजी व्यक्ति भी लाइसेंस लेकर इस सेक्टर से जुड़े कुछ तय काम कर सकेंगे. सरकार का यह कदम लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने और राजस्व (कमाई) बढ़ाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ