Om Pratap
Read More
PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। ये सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गये हैं।
विदेश मंत्रायल ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए भारत के लोगों की ओर से राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने भारत की जनता की ओर से इस सम्मान के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया। पुरस्कार समारोह एलिसी पैलेस में हुआ जहां मैक्रोन ने निजी रात्रिभोज के लिए पीएम मोदी की मेजबानी की।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा कि भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना का प्रतीक एक गर्मजोशी भरा कदम। बता दें कि इससे पहले लीजन ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, किंग चार्ल्स, तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स, पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली समेत अन्य शामिल हैं।

French President Emmanuel Macron bestowed the Grand Cross of the Legion of Honor on PM Narendra Modi. It is the highest French honour in military or civilian orders. PM Modi will become the first Indian PM to receive this honour.
In the past, the Grand Cross of the Legion of… pic.twitter.com/7nBEcAeDf8
— ANI (@ANI) July 13, 2023
इससे पहले गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने गुरुवार (स्थानीय समय) पर पेरिस में अपने आधिकारिक निवास एलिसी पैलेस में एक निजी रात्रिभोज के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की मेजबानी की। पीएम मोदी का स्वागत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन ने किया।
दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने उनका स्वागत किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।