Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, PM मोदी ने कैबिनेट बैठक में एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को दी मंजूरी

पीएम मोदी ने नोएडा वासियों को बड़ी खुशखबरी है। अब बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर 142 तक एक्वा लाइन की मेट्रो बनने को हरी झंडी मिल गई है। यानी केंद्र ने एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 14, 2026 14:17

नोएडा में रहने वालों के लिए बड़ी खबर है। पीएम मोदी की कैबिनेट में अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें नोएडा के लिए बड़ा फैसला है। नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन की एक्वा लाइन (Aqua Line) के विस्तार को मंजूरी मिली है। मोदी सरकार ने इसके लिए 2,254 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

बता दें कि नया विस्तार बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक होगा। इस विस्तार से दिल्‍ली और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने लाखों यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। खासतौर पर यह प्रोजेक्ट नोएडा के लिए अहम है। एक्वा लाइन (Aqua Line) अभी सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन से ब्लू लाइन से कनेक्ट होती है। विस्तार होने के बाद यह लाइव सेक्टर 142 से सीधे बोटैनिकल गार्डन से जुड़ जाएगी। बोटैनिकल से यात्रियों को ब्लू लाइन के साथ मैजेंटा लाइन की सुविधा मिलेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या दिल्ली-मेट्रो में स्मार्ट कार्ड लेने के बदल गए हैं नियम? नए अपडेट को लेकर DMRC ने कर दिया सब क्लियर; जानें क्या कहा

बता दें कि एक्वा लाइन का यह विस्‍तार नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) द्वारा किया जाएगा। इस कॉरीडोर का मुख्य मुख्य उद्देश्य नोएडा एक्सप्रेस-वे के किनार बसे सेक्टरों की कनेक्टिविटी को सुधारना है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा मोदी कैबिनेट में कई अन्य फैसले लिए गए हैं। कसारा–मनमाड तीसरी और चौथी रेल लाइन को मंजूरी दी गई। इसके लिए 10,154 करोड़ रुपये जारी हुए। वहीं दिल्ली–अंबाला तीसरी और चौथी रेल लाइन, बल्लारी–होसपेटे तीसरी और चौथी रेल लाइन को मंजूरी दी है। इसके अलावा गोहपुर–नुमालीगढ़ अंडरवाटर रोड टनल परियोजना के लिए 18,662 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

यह भी पढ़ें: सेक्टर 142 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो पर कब दूर होगा ब्रेकर, बढ़ा लोगों का इंतजार

First published on: Feb 14, 2026 01:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.