VIDEO : जब राहुल गांधी को देखकर रुक गए PM मोदी, जानिए- दोनों के बीच क्या हुई बातचीत

मौका था समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती का. इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए संसद परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल सहित कई बड़े नेता एकत्रित हुए थे.

Rahul Gandhi and PM Modi

संसद परिसर से शनिवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत होती दिख रही है.

विज्ञापन

महात्मा फुले की जयंती पर जुटे थे दिग्गज

मौका था समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती का. इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए संसद परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल सहित कई बड़े नेता एकत्रित हुए थे.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने पूछा सोनिया गांधी का हाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी सभी नेताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ते हैं और फिर राहुल गांधी के पास रुककर उनसे बातचीत करते हैं. एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, इस दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी से उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, जो हाल ही में बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती रही थीं.

राहुल गांधी ने पीएम को बताया कि उनकी मां की सेहत में अब सुधार हो रहा है. इस पर प्रधानमंत्री ने संतोष व्यक्त किया और सोनिया गांधी के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

बता दें, सोनिया गांधी को ‘सिस्टमिक इन्फेक्शन’ की वजह से 24 मार्च को बुखार की शिकायत के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुधार होने के बाद उन्हें 31 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.

पीएम ने फुले को बताया ‘मार्गदर्शक प्रकाश’

इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर महात्मा फुले को नमन करते हुए उन्हें समाज के लिए एक ‘मार्गदर्शक प्रकाश’ बताया. उन्होंने लिखा कि शिक्षा और जन कल्याण पर उनके विचार आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनके आदर्श अनगिनत लोगों को शक्ति देते रहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ