PM मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 104वां एपिसोड आज, प्रधानमंत्री ने किया ये ट्वीट

PM Modi address nation Mann Ki Baat radio programme 104th Episode News and updates
विज्ञापन

PM Modi Mann Ki Baat Programme 104th Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 104वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर प्रधानमंत्री ने शनिवार को लिखा कि कल (रविवार) सुबह 11 बजे ट्यून करें। भारत भर से प्रेरक जीवन यात्राओं को उजागर करना, हमेशा खुशी की बात होती है।

विज्ञापन

30 जुलाई को प्रसारित हुआ था 103वां एपिसोड

इससे पहले ‘मन की बात’ का 103वां संस्करण 30 जुलाई को प्रसारित हुआ था। इसमें पीएम मोदी ने पहली बार ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का जिक्र किया था।

आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिए वे देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार शेयर करेंगे। बता दें कि कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी वेबसाइट और न्यूजोनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।

विज्ञापन

इसे आकाशवाणी, डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित करेगा। बता दें कि मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुई और 30 अप्रैल 2023 को अपने 100वें एपिसोड तक पहुंची थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ