---विज्ञापन---

Petrol Diesel Prices: आज पेट्रोल-डीजल के रेट बदले, जानें कहां-कहां और कितना सस्ता हुआ ईंधन?

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के रेट गिरने से आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बदली हैं। चारों महानगरों में और देश के प्रमुख शहरों में ईंधन सस्ता हुआ है तो आइए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल डीजल कितने रुपये में बिकेगा?

---विज्ञापन---

Petrol Diesel Price Today: देश में आज 13 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल के रेटों में बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक तेल की कीमतों में गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट होने से देश के अलग-अलग राज्यों में शहरों में ईंधन की कीमतें बदली हैं। पिछले 24 घंटे में कच्चे तेल की कीमतें इंटरनेशनल लेवल पर मामूली बदली हैं, इसलिए आज 13 दिसंबर की सुबह देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।

सरकारी तेल कंपनियों ने हर रोज की तरह सुबह 6 बजे ही पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दिए थे, इसलिए आज घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें, ताकि वाहन की टंकी खाली हो तो तेल भरवाते समय आपको रेट पता हो। इससे आप पेट्रोल पंप पर की जाने वाली लूट से भी बच जाएंगे। आइए जानते हैं कि आज देशभर में पेट्रोल-डीजल के रेट क्या है? कच्चा तेल कितना सस्ता हुआ और प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम कितने हैं?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:मां को 3 करोड़ का गिफ्ट दिया, आयकर विभाग के ‘टैक्स’ पर NRI कोर्ट पहुंचा, जानें फैसला क्या?

कच्चे तेल के दाम गिरने से सस्ता हुआ तेल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कच्‍चे तेल के दामों में इंटरनेशनल लेवल पर बीते 24 घंटे में मामूली गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का रेट 73.41 डॉलर प्रति बैरल था, जो पिछले 24 घंटे में गिरकर 69.90 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इससे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल का रेट 27 पैसे और डीजल 32 पैसे कम हुआ। बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल का दाम 13 पैसे और डीजल का दाम 13 पैसे गिर गया है। देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल डीजल के दाम बदले हैं।

---विज्ञापन---

चारों महानगरों में आज ईंधन के रेट

दिल्ली में आज पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। चेन्नई में लोग पेट्रोल 102.63 रुपये में और डीजल 94.24 रुपये में प्रति लीटर खरीद पाएंगे। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।

यह भी पढ़ें:’20 लाख मांगे, 7.50 लाख में डील, फ्लाइट टिकट देकर भेजा घर’; कॉमेडियन Sunil Pal की आपबीती

---विज्ञापन---

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

नोएडा में पेट्रोल का रेट 94.71 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर है। पटना में आज पेट्रोल का भाव 105.60 रुपये और डीजल का भाव 92.43 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 94.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.86 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल 94.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.85 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का रेट 94.24 और डीजल का रेट 82.40 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे चेक करें आपने शहर में ईंधन के रेट

  • IOC के ग्राहक RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर मोबाइल नंबर 92249-92249 पर मैसेज भेजें।
  • BPCL के ग्राहक RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर मोबाइल नंबर 92231-12222 पर मैसेज भेजें।
  • HPCL के ग्राहक HPPRICE<स्पेस>सिटी कोड लिखकर मोबाइल नंबर 92222-01122 पर मैसेज भेजें।

यह भी पढ़ें:4 बार का विधायक कौन? जो बोला- मैं 20 साल से जर्मनी का नागरिक हूं, जानें कैसे खुली पोल?

---विज्ञापन---

First published on: Dec 13, 2024 08:53 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola