हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हनीट्रैप के जरिए इस मंत्रालय के अधिकारियों को फंसाने की फिराक में था कासिम, पाकिस्तान भेजी थी जानकारी

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पहलगाम अटैक के बाद संवेदनशील जानकारियाँ लीक करने और हनीट्रैप के जरिए रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को फंसाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
कासिम और हसीन को कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में स्पेशल सेल ने कासिम और हसीन नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट लेकर पहुंची, जहां पुलिस ने सात दिन की रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने यह रिमांड मंजूर कर ली है। पूछताछ और अब तक की जांच में कई अहम जानकारियाँ सामने आई हैं। पुलिस को और जांच के लिए समय चाहिए था, इसलिए रिमांड की मांग की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, एक मोबाइल नंबर पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था, जबकि तीन नंबर दिल्ली से खरीदे गए थे। इनमें से एक नंबर असलम के नाम पर और बाकी दो नंबर दोनों भाइयों के नाम पर लिए गए थे। साथ ही एक चौंकाने वाली जानकारी यह भी सामने आई है कि दोनों भाई गोपनीय जानकारी इकट्ठा करने के लिए रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को फंसाने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने ‘हनी ट्रैप’ का सहारा लिया था।

पाकिस्तान को भेज रहे थे संवेदनशील जानकारी

बताया जा रहा है कि दोनों पर आरोप है कि उन्होंने पहलगाम हमले के बाद कुछ संवेदनशील स्थानों की जानकारी पाकिस्तान को भेजी थी। पुलिस का कहना है कि उन लोकेशनों की अभी पहचान की जानी बाकी है। इसके अलावा कुछ साथियों के फोन भी जब्त किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि उन्हें पाकिस्तान से जानकारी देने के बदले में भुगतान मिला करता था, जिसके सबूत भी पुलिस के पास हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब से जुड़े कुछ लोग पाकिस्तान के कहने पर उन्हें पेमेंट कर रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : दिल्ली में साइबर सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश, व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए करते थे ठगी; 3 गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि सभी कड़ियों को जोड़कर गहराई से जांच की जरूरत है। इसी वजह से पटियाला हाउस कोर्ट से दोनों की सात दिन की रिमांड मांगी गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब अगले 48 घंटे के भीतर दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola