दिल्ली में साइबर सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश, व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए करते थे ठगी; 3 गिरफ्तार

Delhi Sextortion Racket Busted: दिल्ली पुलिस वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर पुलिस की टीम ने सेक्सटॉर्शन के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 लोगों को पकड़ा है। यह भोले-भाले लोगों को व्हाट्सएप वीडियो कॉल करके फंसाते थे। पढ़ें दिल्ली से विमल कौशिक की पूरी रिपोर्ट।

Delhi Sextortion Racket Busted

Delhi Sextortion Racket Busted

Delhi Sextortion Racket Busted: दिल्ली पुलिस वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर पुलिस की टीम ने सेक्सटॉर्शन के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मेवात (राजस्थान के जिला डीग) इलाके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए लोगों को फंसाकर उनसे लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसे एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। कॉल पर एक लड़की की अश्लील वीडियो चलने लगी। इसके बाद उसकी देखते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई। कुछ समय बाद उसे उसकी ही तीन अश्लील वीडियो भेजकर एक कथित ‘क्राइम ब्रांच अधिकारी’ ने कॉल कर 1.5 लाख की मांग की।

विज्ञापन

पीड़ित को डराया और धमकाया

आरोपी ने धमकी दी कि वीडियो में जो लड़की है, वह नाबालिग है और शिकायतकर्ता के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद लगातार 2.5 लाख, 4 लाख और फिर 6 लाख की मांग की गई। आरोपी ने डराते हुए कहा कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है और अब शिकायतकर्ता को गिरफ्तार किया जाएगा। इस डर की वजह से पीड़ित ने करीब 14 लाख आरोपी को ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन

पुलिस ने किया पूरे मामले का खुलासा

जांच के दौरान पैसों की लेन-देन की कड़ी मेवात, राजस्थान के डीग जिले तक पहुंची। पुलिस ने वहां दबिश देकर वसीम और जावेद नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पूछताछ में पता चला कि इस गैंग में खालिद नाम का एक और शख्स भी शामिल है, जो असल में व्हाट्सएप कॉल करता था और वीडियो रिकॉर्ड करता था। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें अश्लील वीडियो और ठगी से जुड़े सबूत मिले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ