उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती या रविंदर रैना! जम्मू कश्मीर में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? सर्वे में हो गया साफ...

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। यहां कुल तीन चरणों में मतदान हुए हैं और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Omar Abdullah, Mehbooba Mufti, Ravinder Raina, Jammu Kashmir new Chief Minister, Jammu Kashmir Assembly Election 2024. Exit Poll
विज्ञापन

Who will became Jammu Kashmir New Chief Minister: उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती या फिर रविंदर रैना जम्मू कश्मीर में नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? घाटी में नेशनल कॉन्फ्रेंस, बीजेपी या पीडीपी किसकी सरकार बनने जा रही है? शनिवार को आए सर्वों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार हैं। बता दें यहां कुल 63.88% वोटिंग हुई है।

विज्ञापन

5% लोगों की पसंद गुलाम नबी आजाद 

सीएम पद के लिए उमर अब्दुल्ला लोगों की पहली पंसद है। सी वोटर-इंडिया टूडे के सर्वे के अनुसार पूछने पर 39% लोगों ने उमर अब्दुल्ला को बेहतर मुख्यमंत्री माना है। 12% लोगों ने बीजेपी के रविंदर रैना और 9% लोगों ने पीडीपी की महबूबा मुफ्ती को बेहतर सीएम बताया है। जबकि केवल 5% लोगों ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया है।

8 अक्टूबर को होंगे नतीजे घोषित 

बता दें जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। यहां कुल तीन चरणों में मतदान हुए हैं। 8 अक्टूबर को यहां नतीजे घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में कुल 63.88% वोटिंग हुई है। एक्सिस-माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू में बीजेपी को 44% वोट मिलने के आसार हैं। जबकि कांग्रेस गठबंधन को 34% वोट मिलने का अनुमान है। यहां 71% राजपूत, 69% ब्राह्मण बीजेपी के साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा जम्मू रीजन में बीजेपी को 43% दलित वोट मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ