नीरा राडिया ने रतन टाटा पर तोड़ी चुप्पी, नैनो से पहले की घटना को याद किया

Niira Radia Statement On Ratan Tata : उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद पूर्व कॉर्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया ने उनके साथ बिताए पल को याद किया और नैनो से पहले की घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी। आइए जानते हैं कि नीरा राडिया ने क्या किया खुलासा?

Niira Radia-Ratan Tata

नीरा राडिया ने रतन टाटा पर तोड़ी चुप्पी।

विज्ञापन

Niira Radia Statement On Ratan Tata : सुर्खियों से दूर रहने वाली पूर्व कॉर्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया ने उद्योगपति रतन टाटा पर चुप्पी तोड़ते हुए नैनो से पहले की घटना को याद किया। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब पहली बार रतन टाटा ने कहा था कि वे एक लाख रुपये की कार बनाना चाहते हैं, तब उनकी बात सुनकर वह चौंक गई थीं। हालांकि, टाटा ग्रुप ने 2018 में नैनो कारों का उत्पादन बंद कर दिया था।

नीरा राडिया ने एक घटना को याद करते हुए कहा कि वह दुबई के एक मॉल में रतन टाटा और टाटा ग्रुप के अन्य टॉप अधिकारियों के साथ थीं। वहां एक व्यक्ति आया और उसने रतन टाटा से कहा- सर, उसके पास एक टाटा इंडिका कार है। इस पर रतन ने उनकी ओर (नीरा राडिया) देखा और सोचा कि कोई शिकायत करने वाला है। लेकिन, उस व्यक्ति ने कहा कि उसे टाटा की कार काफी पसंद है, इसलिए उसने यह गाड़ी खरीदी।

विज्ञापन

रतन टाटा को हाथ मिलाना पसंद था : नीरा राडिया

राडिया ने कहा कि रतन टाटा को हाथ मिलाना बहुत पसंद था, उन्होंने उस व्यक्ति से हाथ मिलाया। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी दिख रही थी। उस व्यक्ति के जाने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें यह पसंद है। अगर कोई व्यक्ति टिप्पणी करता है तो उन्हें अच्छा लगता है। रतन टाटा के निधन के बाद नीरा राडिया ने उनके साथ बिताए पल को याद किया।

विज्ञापन

कौन हैं नीरा राडिया?

विज्ञापन

नीरा राडिया का जन्म केन्या में हुआ था और उन्होंने यूके में अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई की थी। वह 1970 के दशक में केन्या से लंदन चली गईं और वहां के वारविक विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उनकी शादी गुजराती मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन जनक राडिया से हुई थी। तलाक के बाद वे 90 के दशक में भारत आ गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ