Live Updates
ओडिशा में भांग खाने पर रोक, सरकार ने घोषित किया मादक पदार्थ
ओडिशा सरकार ने भांग को मादक पदार्थ घोषित कर दिया है। भारतीय भांग के पौधे (कैनाबिस सैटिवा) के पत्तों को चबाकर या धूम्रपान की मदद से नशे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। नशेड़ी इसे पीते भी हैं। आबकारी विभाग ने अब इस पर शिकंजा कसते हुए बैन लगा दिया है।
सिल्वर विजेता अमन सेहरावत को केंद्रीय खेल मंत्री ने किया सम्मानित
दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले अमन सेहरावत को सम्मानित किया है। कार्यक्रम के दौरान टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता रहे रवि दहिया भी मौजूद थे।
फतेहाबाद पहुंचा 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान, सरकार पर बरसे दीपेंद्र
'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान मंगलवार को फतेहाबाद पहुंच गया। रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां सरकार पर जोरदार हमला बोला। इससे पहले लोगों ने दीपेंद्र का जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान दीपेंद्र दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से मिल रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि उनके अभियान को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बीजेपी को हराने के लिए जनता चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर कल सुनवाई करेगा। केजरीवाल ने CBI केस में गिरफ्तारी को चुनौती देने के साथ-साथ जमानत की भी मांग की है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच कल सुनवाई करेंगी।
हैदराबाद में CBI की रेड, 5 लाख ऐंठने के मामले में 2 अफसरों पर केस दर्ज
सीबीआई ने जीएसटी हैदराबाद आयुक्तालय के अधीक्षक और निरीक्षक समेत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक शख्स ने 5 लाख रुपये ऐंठने की शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता को परेशान कर रुपये ऐंठ लिए। सीबीआई ने हैदराबाद में दो जगहों पर रेड भी की है। तलाशी में जांच एजेंसी को आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए है। मामले की जांच जारी है।
पंजाब के CM ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, NHAI को लेकर दिया अपडेट
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेटर लिखा है। जिसमें NHAI परियोजनाओं को लेकर जानकारी दी गई है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार भूमि अधिग्रहण और अन्य मामलों में NHAI का सहयोग कर रही है। कुछ अपवादों को छोड़ दिया जाए तो पंजाब में NHAI की अधिकांश परियोजनाएं पटरी पर हैं।
मेडिकल कॉलेजों के लिए नई एडवाइजरी जारी, स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
नेशनल मेडिकल कमीशन ने सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को नई एडवाइजरी जारी की है। कोलकाता में डॉक्टर से रेप और हत्या मामले के बाद नए निर्देश जारी किए गए हैं। एनएमसी ने कहा है कि रात के समय वार्डों में स्टाफ की सुरक्षा निश्चित करने के लिए गार्ड तैनात किए जाएं। अगर कोई मामला सामने आए तो तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए।
संदीप घोष नहीं संभाल सकते पदभार, कोलकाता HC ने जारी किए आदेश
कोलकाता हाई कोर्ट में डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष अगले आदेशों तक किसी अन्य मेडिकल कॉलेज का पदभार नहीं संभाल सकते हैं। संदीप घोष ने 15 दिनों की छुट्टी के लिए अप्लाई किया है। फिलहाल अजय रॉय ही नेशनल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बने रहेंगे।
रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से निकली तिरंगा यात्रा
जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को रियासी से पहले चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने यात्रा निकाली।
आसाराम को मिली 7 दिन की पैरोल, इलाज के लिए मांगी थी इजाजत
जोधपुर हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में दोषी आसाराम को 7 दिनों की पैरोल दी है। आसाराम अब महाराष्ट्र जाकर पुलिस कस्टडी में अपना इलाज करवा सकेगा। आसाराम का इलाज माधव बाग में होगा।
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल होंगे जेपीसी के नए अध्यक्ष
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल को जेपीसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जेपीसी में 10 मेंबर राज्यसभा और 21 लोकसभा से लिए जाते हैं। जेपीसी अगले संसद सत्र तक विवादास्पद वक्फ (संशोधन) विधेयक की जांच करेगी। इसके बाद सत्र की शुरुआत में पहले सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
अडानी-हिंडनबर्ग विवाद, कांग्रेस 22 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी
अडानी-हिंडनबर्ग विवाद मामले में कांग्रेस ने 22 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने मांग की है कि सेबी प्रमुख को हटाया जाए। उनको हटाने की मांग को लेकर 22 अगस्त को सभी राज्यों में ईडी कार्यालयों के बाहर राष्ट्रीय स्तर पर विरोध जताया जाएगा।
आरजी कर मामले की CBI जांच होगी, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए आदेश
आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या और रेप मामले की सीबीआई जांच होगी। हाई कोर्ट ने कहा कि डॉ. संदीप घोष का बयान अब तक रिकॉर्ड क्यों नहीं किया गया। कोलकाता पुलिस को कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि शाम तक केस डायरी सीबीआई को सौंपी जाए। कल सुबह 10.30 बजे तक अन्य दस्तावेज भी पहुंचा दें। वहीं, शुभेन्दु अधिकारी ने ममता बनर्जी से इस्तीफा मांगा है।
केजरीवाल को राउज ऐवन्यू कोर्ट से झटका
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी अरविंद केजरीवाल को राउज ऐवन्यू कोर्ट ने झटका दिया है। उनकी, BRS नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ाई गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, BRS नेता के कविता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की सुनवाई अब 2 सितंबर को होगी।
बिजनौर में हिजाब पहनने पर स्कूल से निकाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हिजाब पहनकर स्कूल जाने वाली छात्राओं को स्कूल से बाहर निकाल दिया गया है। स्कूल में प्रार्थना के बाद प्रिंसिपल ने छात्राओं को घर भेज दिया। स्कूल प्रिंसिपल ने माता पिता को स्कूल बुलाने के लिए कहा है। छात्राओं को दुपट्टा उतारकर पट्टी डालकर स्कूल में आने की इजाजत है। हिजाब पहने स्कूली छात्राओं की वीडियो सोशल सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। थाना कोतवाली देहात के जनता इंटर कॉलेज महुआ का मामला है।
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अपडेट
कोलकाता में डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष के प्रति ममता बनर्जी सरकार ने नरमी बरती और उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। इस नरमी पर HC सख्त नाराज है। बेंच ने संदीप को फरमान सुनाया है कि दोपहर 3 बजे तक स्वेच्छा से छुट्टी पर चले जाएं, अन्यथा हम हटाएंगे। डॉक्टर रेप मर्डर की केस डायरी भी कोर्ट को सौंपने का निर्देश है।
अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन सुनवाई टाल दी गई। अब सुनवाई 20 अगस्त को होगी। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आज केस लिस्ट करने की अपील की थी, जो ठुकरा दी गई। वहीं अरविंद केजरीवाल ने CBI केस से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ भी अपील दायर की हुई है।
बेंगलुरु में बस ने वाहनों को मारी टक्कर
बेंगलुरु में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी है। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बस के ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया था, जिससे बस आगे चल रहे वाहनों से टकरा गई।
राम रहीम का वीडियो आया सामने
बलात्कार और हत्या के आरोपी गुरमीत राम रहीम ने सुनारिया जेल से बाहर आते ही सात-संगत को वीडियो के माध्यम से अपना आशीर्वाद दिया। अपने यूट्यूब चैनल सन्तएमएसजी पर गुलाबी छतरी हाथों में लेकर बाबा लाइव नज़र आया। अनुयायियों को सन्देश देते दिखा राम रहीम 21 दिन तक बागपत के बरनावा डेरा आश्रम में रुकेगा। बाबा को 21 दिन की फरलो मिली है और उसे जेल से रिसीव करने खुद हनीप्रीत गई थी।
बाबा रामदेव के खिलाफ केस बंद किया गया
सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव के खिलाफ अवमानना का केस बंद कर दिया है। भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना का केस चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ इस केस में चल रही सभी तरह की कार्यवाही को बंद करने का ऐलान करके आज बाबा को बड़ी राहत दी।
दिल्ली में अवैध गेस्ट हाउस और होटल सील
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिण पूर्व एडीसीपी हर्ष इंदौरा ने आदेश जारी करके अवैध होटल और गेस्ट हाउस सील करा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। बिना लाइसेंस के जो कुछ भी मिलेगी, उसे सील किया जाएगा। दिल्ली से सटे बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग चल रही है। लाजपत नगर में स्थानीय पुलिस और बाहरी बलों को तैनात किया गया है। CCTV कैमरों से भी कड़ी निगरानी की जा रही है।
राम रहीम फिर जेल से बाहर आया
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गए हैं। उन्हें 21 दिन की फरलो मिली है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें यह फरलो दी गई है। आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम बाहर आया और उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ। राम रहीम 21 दिन बाबा बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। राम रहीम अब तक 10 बार जेल से बाहर आ चुका है।
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस की हाईकोर्ट में सुनवाई
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट में 3 याचिकाएं लगाई गई हैं। इन याचिकाओं में मामले की CBI जांच कराने की मांग की गई है। एक याचिका में कहा गया है कि महिला डॉक्टर की मौत की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है, जबकि पीड़िता का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन इस मामले में ऐसा हुआ है। कोर्ट से अपील की गई है कि पीड़ित का नाम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सड़क हादया
उत्तर प्रदेश के बिनौजर में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे बस सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रोजवेज बस हरिद्वार से बरेली की तरफ जा रही थी। बिजनौर में थाना रहेड़ के तहत आने वाले नेशनल हाईवे पर गांव दहलेवाला के पास हादसा हुआ।
अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आज केस लिस्ट करने की अपील की है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने CBI केस से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ भी अपील दायर की हुई है।
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में भूकंप आया
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में देररात भूकंप के जोरदार झटके लगे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सेवा (USGS) ने भूकंप आने की पुष्टि की और कहा कि लॉस एंजिलिस क्षेत्र में 4.6 तीव्रता के भूकंप के बाद एक मेडिकल इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग हिल गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके घर के दरवाजे, खिड़कियां, गिलास और बर्तन हिलने लगे। लोगों में ऐसे दहशत फैल गई कि उन्हें अपने घरों से बाहर आना पड़ा।
Today Breaking News In Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी चल रही है। आज दिल्ली में परेड की रिहर्सल होगी, इसके चलते आज राजधानी में दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी। आज अहमदाबाद में भाजपा की तिरंगा यात्रा है, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे। आज दिल्ली में कांग्रेस ने अहम बैठक बुलाई हुई है, जिसमें 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए रणनीति बनाई जाएगी। भारतीय न्याय संहिता में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के समान नियम जोड़ने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और नौकरी घोटाला मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
4 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
4 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
7 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
10 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
10 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
11 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
12 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
13 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines