Live Updates
दिल्ली की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 28 गाड़ियां
दिल्ली के नीलोठी गांव की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सामने आई है। यह फैक्ट्री हनुमान धर्मकांटा के पास स्थित है। सूचना पर दमकल की 28 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 28 गाड़ियां
दिल्ली के नीलोठी गांव की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सामने आई है। यह फैक्ट्री हनुमान धर्मकांटा के पास स्थित है। सूचना पर दमकल की 28 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
हरियाणा नहीं रोक रहा किसी के हिस्से का पानी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
दिल्ली जल संकट पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा किसी के हिस्से का पानी नहीं रोक रहा है। एसवाईएल नहर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार खोला जाना चाहिए था।
तेलंगाना में किसानों का कर्ज होगा माफ, कांग्रेस सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना के मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का फैसला लिया गया।
नीट पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नीट एग्जाम में पेपर लीक और धोखाधड़ी से प्रताड़ित छात्रों से मुलाकात और बातचीत की। सालों से अपने लक्ष्य के लिए तपस्या कर रहे 24 लाख युवाओं और उनके परिजन की आकांक्षाओं के साथ ये सबसे बड़ा अन्याय है। इस तरह के अपराध से बच्चों के कीमती समय की हानि, तैयारी में लगाए गए लाखों रुपए की हानि और सबसे बड़ी बात हमारे देश के महत्वाकांक्षी युवाओं के मेंटल हेल्थ पर चोट हुई है। लाखों छात्रों का भविष्य अधर में है। देश के युवाओं को विश्वास दिलाता हूं कि अन्याय के विरुद्ध उनके साथ खड़ा हूं। कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में देश भर में पेपर लीक और परीक्षा में धोखाधड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी।
रिश्वत लेते दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, CBI ने घर की भी ली तलाशी
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी सब इंस्पेक्टर द्वारका जिले के छावला थाने में तैनात था। जिसने एक केस के सिलसिले में शिकायतकर्ता को गिरफ्तार नहीं करने की एवज में 3 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सौदा 2 लाख में तय हुआ और 1 लाख की पहली किश्त देते समय सीबीआई ने ट्रेप लगाकर आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सब इंस्पेक्टर का नाम विजय गौर है। सीबीआई ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के घर और ऑफिस की भी तलाशी ली।
पुणे पोर्श कांड में नाबालिग आरोपी के पिता को मिली जमानत
पुणे पोर्श कांड में नाबालिग आरोपी के पिता को बड़ी राहत मिली। अदालत ने शुक्रवार को बिजनेसमैन पिता को जमानत दे दी।
पुणे पोर्श कांड में नाबालिग आरोपी के पिता को मिली जमानत
पुणे पोर्श कांड में नाबालिग आरोपी के पिता को बड़ी राहत मिली। अदालत ने शुक्रवार को बिजनेसमैन पिता को जमानत दे दी।
लोकसभा में राजद के नेता बने अभय कुशवाहा
राजद के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक में अहम फैसला लिया गया। आरजेडी ने अभय कुशवाहा को लोकसभा में पार्टी का नेता घोषित किया। लोकसभा में मुख्य सचेतक का पद सुरेंद्र प्रसाद यादव को दिया गया है, जो जहानाबाद से सांसद हैं। पार्टी ने राज्यसभा में मुख्य सचेतक मीसा भारती की जगह फैयाज अहमद को बनाया है। राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने इसकी जानकारी दी।
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं अतिशी
दिल्ली की जल मंत्री अतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। उन्होंने राजधानी में जल संकट को लेकर आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। AAP का आरोप है कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है।
अस्पताल में भर्ती हुईं CM ममता, आंख का होगा माइनर ऑपरेशन
सीएम ममता बनर्जी शंकर नेत्रालय अस्पताल में भर्ती हुईं। आज उनके आंख का माइनर ऑपेरशन होगा और रात तक वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगी। सीएम ममता अगले दो दिन घर में आराम करेंगी।
आमिर खान के बेटे की पहली फिल्म 'महाराज' पर लगी रोक हटी, HC ने सुनाया फैसला
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की लॉन्चिंग फिल्म महाराज पर गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला दिया। HC ने महाराज फिल्म पर लगाई गई रोक हटाई। फिल्म देखने के बाद गुजरात हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया। फिल्म में वैष्णव संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दृश्य नहीं हैं। अब महाराज फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया।
आमिर खान के बेटे की पहली फिल्म 'महाराज' पर लगी रोक हटी, HC ने सुनाया फैसला
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की लॉन्चिंग फिल्म महाराज पर गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला दिया। HC ने महाराज फिल्म पर लगाई गई रोक हटाई। फिल्म देखने के बाद गुजरात हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया। फिल्म में वैष्णव संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दृश्य नहीं हैं। अब महाराज फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया।
MP में NSUI कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मध्य प्रदेश में NSUI कार्यकर्ताओं ने जबलपुर में NEET-UG परीक्षा 2024 के परिणाम में कथित पेपर लीक और UGC-NET परीक्षा 2024 को रद्द करने के विरोध में प्रदर्शन किया।
हज यात्रियों की मौत पर विदेश मंत्रालय का बयान
भारतीय विदेश मंत्रालय ने मक्का मदीना में गर्मी से हज यात्रियों की मौत पर स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय के अनुसार, इस बार हज यात्रा पर करीब 1.75 लाख लोग गए और इस साल वहां मरने वालों की संख्या 98 है। पिछले साल 187 हज यात्री मरे थे। आराफत के दिन 6 भारतीय मारे गए थे।
राजकोट अग्निकांड की जांच रिपोट्र सरकार तक पहुंची
गुजरात के राजकोट में TRP गेमजोन में हुए अग्निकांड की जांच रिपोर्ट सरकार तक पहुंच गई है। SIT ने सरकार को 100 पन्नों की जांच रिपोर्ट सौंपी है, जिसका खुलासा जल्द होने के आसार है। बता दें कि भीषण अग्निकांड में 28 लोगों की जान चली गई थी।
गुजरात के वडोदरा में स्कूल वैन से गिरे स्टूडेंट्स
गुजरात के वडोदरा में आज बड़ा हादसा होने से टल गया। छात्राओं के दौड़ती वैन से गिरने से वीडियो वायरल हुआ है। तेज स्पीड से दौड़ रही स्कूल वैन से 3 स्टूडेंट नीचे गिरे, हालांकि उनका बचाव हो गया।
समय रहते ड्राइवर ने ब्रेक लगा लिए, वरना बड़ा हादसा होता। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था और बच्चे हादसे का शिकार होने से बच गए।
AAP की आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू
आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी मार्लेना का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हो गया है। वे सांसद संजय सिंह, मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी और अन्य साथियों के साथ पहले राजघाट पहुंची। इसके बाद उन्होंने अपना अनशन शुरू किया। आतिशी ने ऐलान किया है कि अब वे पानी तभी पिएंगी, जब पानी मिलेगा।
भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत
इंडोनेशिया के पूर्वी हाईलैंड स्थित पापुआ प्रांत में आज सुबह भूकंप के जोरदा झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भारतीय समयानुसार सुबह करीब सवा 7 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। हालांकि भूकंप के बाद सुनामी आने की चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें जरूर देखी गईं। भूकंप का केंद्र यलिमो रीजेंसी से 68 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में और धरती से 78 किलोमीटर नीचे था।
NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
NEET पेपर लीक और रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस ने आज लखनऊ में उग्र विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा भवन कूच करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने जबरन आग बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने बल का प्रयोग करे उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हिरासत में भी लिए गए।
NEET विवाद में NTA को एक और नोटिस
NEET पेपर लीक और रिजल्ट में गड़बड़ी से जुड़ी 2 और याचिकाओं पर
आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA को एक और नोटिस जारी कर दिया। एजेंसी से 2 हफ्ते में जवाब मांगा गया। 8 जुलाई को बाकी मामलों के साथ इस मामले की भी सुनवाई होगी।
UP के संभल में होटल में प्रेमी जोड़े की सुसाइड
उत्तर प्रदेश के संभल में आज एक होटल में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया। दोनों की लाशें मिली हैं। हयात नगर निवासी स्वीटी (23) की लाश बेड पर पड़ी मिली। दिल्ली के गौतमपुर के रहने वाले शिवम (20) की लाश फंदे पर झूलती मिली। कोतवाली क्षेत्र के तहत पड़ने वाले संभल-हसनपुर हाईवे पर फत्तेहउल्ला सराय में स्थित AR होटल में दोनों ठहरे हुए थे। बीती सुबह दोनों ने कमरा लिया था और आज सुबह उनकी लाशें मिलीं। संभल SP कुलदीप सिंह गुनावत ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
अरविंद केजरीवाल की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है, लेकिन उनकी जमानत को ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है। ईडी के वकील ने केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने की मांग की है और याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई करने की मांग भी की है। वहीं अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गई है। उन्हें जेल से बाहर लाने की प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। वहीं ED की याचिका पर जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविन्द्र जडेजा की बेंच सुनवाई करेगी।
मध्य प्रदेश में भूकंप आया
मध्य प्रदेश के खंडवा में आज सुबह करीब 9 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। वहीं इसका केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। लोगों का कहना है कि भूकंप आते ही बम फटने जैसी आवाज आई। धरती हिलने लगी और झटके लगने लगे। बता दें कि इससे पहले गत 11 जून को बैतूल में भी भूकंप आया था।
शिमला में सड़क से उतरकर पलटी बस
शिमला में आज सुबह 6 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। हिमाचल रोडवेज के रोहडू डिपो की बस कुडडू से गिल्टाड़ी जा रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ड्राइवर कंडक्टर समेत 4 लोगों की मौत हुई है और 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं। 2 लोगों की मौके पर मौत हुई और 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। SDM रोहडू जुब्बल राजीव सांख्यान ने हादसे और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।
NEET पेपर लीक मामले की जांच
NEET पेपर लीक मामले की जांच आगे बढ़ती जा रही है। मामले में सियासत गरमा गई है और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के PS प्रीतम कुमार पर पेपर लीक कराने के आरोप लगे हैं। मामले में आज प्रीतम कुमार से EOU पूछताछ करेगी। बिहार पुलिस इससे पहले जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसने अपने भतीजे अनुराग के लिए अमित आनंद नाम शख्स से पेपर लिया था।
छत्तीसगढ़ में डिलीवरी के बाद महिला की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नॉर्मल डिलीवरी के 2 दिन बाद प्रसूता की मौत हो गई। उसके परिजनों ने सिम्स के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों कहना है कि एक दिन पहले ही उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और वह बिल्कुल स्वस्थ्य थी। इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसकी जान चली गई? नाराज परिजनों ने जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे आतिशी
दिल्ली जल संकट का समाधान करने की कोशिशों के चलते जल मंत्री आतिशी आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उनकी मांग है कि हरियाणा से रोजाना 100 मिलियन गैलन ज्यादा पानी दिल्ली को दिया जाए। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे दिल्ली के लोगों को पानी दिलवाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 21 जून तक दिल्लीवालों को उनके हक का पानी नहीं मिलता है तो वह सत्याग्रह करेंगी।
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपक वेलकम है। आज इंटरनेशनल योगा डे है। आज पूर्णिमा की रात है और सबसे लंबा करीब 15 घंटे का दिन आज रात आसमान में स्ट्रॉबेरी मून नजर आएगा। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से बाहर आना था, लेकिन ED ने उनकी जमानत की राह में रोड़ा अड़ा दिया। बीते दिन दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी। ED ने दिल्ली हाईकोर्ट में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को चुनौती दी। T-20 वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला होगा। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
5 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
8 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
9 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
9 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
10 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
11 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines