---विज्ञापन---

देश angle-right

News Bulletin: SII के MD डॉ. साइरस पूनावाला को आया कार्डियक अरेस्ट, पिता बने द ग्रेट खली

News Bulletin: शुक्रवार को देश और दुनिया की कई खबरें चर्चा में रहीं। आइए! अब एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर…

---विज्ञापन---

News Bulletin: सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो। शुक्रवार को कई घटनाएं सुर्खियों में रहीं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हुए तो वहीं वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। इधर, कांग्रेस ने तेलंगाना चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया तो द ग्रेट खली के नाम से मशहूर रेसलर दूसरी बार पिता बन गए हैं। SII के MD डॉ. साइरस पूनावाला को कार्डियक अरेस्ट आने की भी खबर सामने आई। आइए! एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर…

मध्य प्रदेश में 71.16 फीसदी वोटिंग 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हुए मतदान में 71.16 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं छत्तीसगढ़ में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि दोनों राज्यों में हिंसा की कई घटनाएं भी सामने आईं। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर आईईडी से हमला कर दिया। इसमें एक आईटीबीपी जवान शहीद हो गया। दोनों राज्यों का नतीजा 3 दिसंबर को आएगा।

---विज्ञापन---

फाइनल की तैयारियां पूरी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम ने एयर शो का रिहर्सल किया। हाई प्रोफाइल मुकाबले के लिए अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इस मुकाबले के दौरान राजनीति और मनोरंजन जगत के कई सेलिब्रिटी हिस्सा लेंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इजराइल की कार्रवाई नरसंहार

कांग्रेस ने शुक्रवार को इजराइल-हमास युद्ध पर नया बयान जारी कर इजराइल की कार्रवाई को ‘नरसंहार’ करार दिया। कांग्रेस के अपने बयान में कहा है कि इजराइली नेतृत्व नरसंहार के इरादे को स्पष्ट करने वाले बयान दे रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस ने भारत सरकार से अमेरिका, इजराइल और यूरोपीय संघ की सरकारों से हिंसा को रोकने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया है।

बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ा, हरियाणा सरकार को हाई कोर्ट ने दिया झटका

बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75% करने वाले विधेयक को मंजूरी मिल गई। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पास किए गए आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 को मंजूरी दे दी। जल्द ही सामान्य प्रशासन विभाग इसका गजट प्रकाशित करेगा। इसके बाद बिहार में एससी, एसटी, ईबीसी और ओबीसी आरक्षण का दायरा बढ़ जाएगा।

---विज्ञापन---

इधर, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा की प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण के कानून को रद्द कर दिया। हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवार रोजगार अधिनियम 2020 के तहत राज्य के प्राइवेट कंपनियां, सोसायटी, ट्रस्ट और पार्टनरशिप फर्म आती हैं। अब ये कानून रद्द हो गया है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस का घोषणापत्र जारी

शुक्रवार को चुनावी राज्य तेलंगाना में कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दिया। घोषणापत्र के अनुसार, तेलंगाना में शादी करने वाली युवा महिलाओं को 10 ग्राम सोना और एक लाख रुपये नकद की पेशकश की जाएगी, जबकि पात्र महिलाओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलेंगे। इसके अलावा भी कई वादे किए गए हैं।

https://twitter.com/FollowBhiKarlo/status/1725551475684946065?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1725551475684946065%7Ctwgr%5E115a1909996d9100b041004440bdb603df366783%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fcricket%2Fgreat-khali-welcomes-second-child-wrestling-legend-celebrates-arrival-of-baby-boy-watch-2689363.html

---विज्ञापन---

पिता बने ग्रेट खली

जाने-माने रेसलर द ग्रेट खली के घर किलकारी गूंजी। वह दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी हरमिंदर कौर ने बेटे को जन्म दिया है। खली का बच्चे के साथ एक वीडियो भी सामने आया है।

लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकी ढेर 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ के बाद शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के पांच आतंकवादी मारे गए। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके बर्डी ने कहा- “मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।”

---विज्ञापन---

SII के MD डॉ. साइरस पूनावाला को आया कार्डियक अरेस्ट

वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. साइरस पूनावाला को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें रूबी हाल क्लीनिक में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। वह ठीक हो रहे हैं। रूबी हाल क्लीनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ग्रांट ने कहा कि साइरस पूनावाला का स्वास्थ्य अब ठीक हो रहा है।

---विज्ञापन---

अस्पताल के सलाहकार अली दारूवाला ने कहा कि डॉक्टर साइरस पूनावाला को गुरुवार को दिल का हल्का दौरा पड़ा है। शुक्रवार सुबह उन्हें रूबी हाल क्लीनिक में भर्ती कराया गया। डॉ. परवेज ग्रांट, डॉ. मैकले और डॉ. अभिजीत खारदेकर की देखरेख में डॉ. पूनावाला की एंजियोप्लास्टी की गई है।

First published on: Nov 18, 2023 06:00 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola