---विज्ञापन---

देश angle-right

बिना कमांड दिए हो जाएगा होमवर्क और ऑफिस का काम, नए GPT-5 में हैं ये धांसू फीचर्स

Chat GPT-5 को मल्टीमॉडल क्षमताओं के साथ विकसित किया गया है। जिससे ये एक समय में टेक्स्ट और इमेज को समझ सके। इसमें बड़ा कॉन्टेक्स्ट विंडो और कोडिंग क्षमताएं दी गई हैं। इससे यूजर्स का समय बचेगा और काम की क्वालिटी इम्प्रूव होगी।

---विज्ञापन---

GPT-5 has these amazing features: घर के बच्चे हों या बुजुर्ग या फिर नौकरीपेशा लोग अपने काम में इन दिनों सभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का किसी न किसी रूप में यूज कर रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को नया OpenAI Generative Pre-trained Transformer (GPT) सीरीज का नया मॉडल GPT-5 लॉन्च किया गया है।

दरअसल, ये अपने पुराने GPT-4 मॉडल से बिलकुल अलग है। नए वर्जन को पहले से और अधिक आसान और बेहतर बनाया गया है। इतना ही नहीं इसे नए मॉडल को इस तरह डिजाइन किया जिससे पलक झपकते ही बिना कमांड दिए ही ये बच्चों के होमवर्क, महिलाओं को रेसिपी बताने से लेकर ऑफिस के सभी काम कर देगा। इसके लिए ये आपकी वर्तमान और पुरानी वर्क हिस्ट्री को यूज करेगा।

---विज्ञापन---

क्या है GPT-5, इसमें पुराने वर्जन से क्या अलग?

जानकारी के अनुसार GPT-5 को मल्टीमॉडल क्षमताओं के साथ विकसित किया गया है। जिससे ये एक समय में टेक्स्ट, इमेज, और अन्य सभी तरह के डेटा प्रकारों को समझने और बनाने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं नए GPT-5 में बड़ा कॉन्टेक्स्ट विंडो और पहले से अधिक बेहतर तार्किक तर्क (reasoning) और कोडिंग क्षमताएं दी गई हैं, जिससे काम जल्दी, और सटीक होगा, ये बिना किसी कमांड के भी आपकी पुरानी वर्क हिस्ट्री और जरूरत के हिसाब से भी रिप्लाई या काम करके देगा।

GPT-5 से दुनिया में क्या बदलेगा?

GPT-5 अधिक कॉम्प्लेक्स टास्क कर सकता है, इससे आप अपने ऑफिस के सभी मैनेजमेंट के काम, ईमेल मैनेज करना, यहां तक की नए अपॉइंटमेंट, घर के लिए सब्जी खरीदना और अन्य सभी ऑनलाइन शॉपिंग पहले से जल्दी और बेहतर कर पाएंगे। इसके यूज से ऑफिस प्लेस और घर पर रोजाना के कामों को और बेहतर कर पाने की संभावना है। ये ऑटोमेशन यानी बिना इंसानी मदद के काम करने में सक्षम होगा और हाई क्वालिटी काम डिलीवर करेगा। जिससे हमें ऑफिस में कस्टमर सर्विस, बिजनेस इंटेलिजेंस और डेटा एनालिसिस जैसे काम मैन्युअली नहीं करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

GPT-5 और Grok 4 में क्या अंतर है?

कोडिंग एक्सपर्ट के अनुसार ओपन एआई के नए वर्जन GPT-5 से लोगों को कंटेंट क्रिएशन करना पहले से आसान हो जाएगा। मसलन अब नए वर्जन में अधिक सटीक और रचनात्मक कंटेंट क्रिएट होगा। नए वर्जन में टेक्स्ट, वीडियो स्क्रिप्ट, डिजाइन समेत अन्य सभी प्रकार के कंटेंट क्रिएटर्स का काम आसान होगा। इसके अलावा मेडिकल और रिसर्च करने वालों का काफी समय बच सकेगा। जानकारी के अनुसार Grok 4 और GPT-5 में ज्यादा अंतर नहीं है। GPT-5 जहां OpenAI द्वारा विकसित किया गया है वहीं, Grok 4 एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा विकसित AI मॉडल है। बता दें Grok 4 200000 NVIDIA H100 GPUs पर प्रशिक्षित, यह भी GPT-5 की तरह मल्टीमॉडल मॉडल पर काम करता है।

ये भी पढ़ें: स्टूडेंट्स के लिए ये हैं सबसे किफायती टेबलेट, कीमत 13,999 रुपये से शुरू

---विज्ञापन---
First published on: Aug 08, 2025 08:39 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola