---विज्ञापन---

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखाई दिया संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर भेजा गया दिल्ली

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के आस-पास कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिसके बाद 7 उड़ानों को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया.

---विज्ञापन---

रविवार को अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के आस-पास कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिसके बाद 7 उड़ानों को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया. ये घटना 7 सितंबर की रात 10 बजे करीब हुई. अधिकारी ने कहा कि जैसे ही उन्हें रनवे के पास ड्रोन जैसी चीज नजर आई, तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया.

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अधिकारी ने बताया कि ड्रोन की खबर सुनते ही पंजाब पुलिस और बाकी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर गई. श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि रविवार रात एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया के आस-पास कई संदिग्ध ड्रोन मंडराते हुए नजर आए, जिसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद करीब डेढ घंटे तक सभी फ्लाइट सर्विस ठप पड़ गई.

---विज्ञापन---

खबर अपडेट की जा रही है…

First published on: Sep 07, 2026 12:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola