LPG Cylinder Booking Rule: अब 45 नहीं, 25 दिन में बुक करा सकेंगे दूसरा LPG सिलेंडर; ग्रामीणों को राहत

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर रीफिल बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब गांव के उपभोक्ता भी शहरों की तरह 45 दिन की जगह 25 दिन के अंतराल में दूसरा गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे.

LPG Cylinder Booking Rule, LPG Refill Booking Interval, Domestic Gas Cylinder, Suresh Gopi, Petroleum Ministry

केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर रीफिल बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. file photo

विज्ञापन

LPG Cylinder Booking Rule: ग्रामीण इलाकों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. अब गांव के लोगों को दूसरा गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए 45 दिनों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी रीफिल बुकिंग का समय घटाकर 25 दिन कर दिया है. इसके साथ ही अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए बुकिंग का नियम एक समान हो गया है. सप्लाई की स्थिति सुधरने और बैकलॉग कम होने के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों को तुरंत नए नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं.

रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जहां PNG पाइपलाइन, वहां बंद हो सकते हैं LPG सिलेंडर; जानें नया नियम

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी जानकारी

पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और संघर्ष के चलते एलपीजी आपूर्ति पर काफी दबाव था. आपूर्ति सीमित होने के कारण उस वक्त शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का बुकिंग अंतराल तय किया गया था, ताकि गैस की किल्लत न हो.

सप्लाई सुधरने पर हटाई गई पाबंदी

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब देश में एलपीजी की आपूर्ति स्थिति सामान्य और बेहतर हो चुकी है. साथ ही सिलेंडरों का पुराना बैकलॉग भी काफी हद तक खत्म हो गया है. इसी को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों पर लगी इस पाबंदी को हटाने का फैसला किया है. अब देश का कोई भी घरेलू उपभोक्ता-चाहे वह गांव में रहता हो या शहर में—पहला सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद ही दूसरा रीफिल बुक करा सकता है.

तेल कंपनियों को तुरंत लागू करने के निर्देश

मंत्री ने अपने पोस्ट में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को जारी किया गया आधिकारिक पत्र भी साझा किया है. मंत्रालय ने सभी तेल कंपनियों को इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है, ताकि आम जनता को तुरंत इसका लाभ मिल सके. सरकार के इस कदम से खासकर ग्रामीण परिवारों और बड़े परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जहां एक सिलेंडर महीने भर भी नहीं चल पाता था.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ