PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर वड़ोदरा में बंपर क्रेज, टिकट की वेटिंग लिस्ट भी 40000 पार

PM Modi Vadodara Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 8 सितंबर 2026 को वडोदरा के दौरे पर जाएंगे जहां वो कई जनता को कई तरह की सौगात देंगे. इसके अलावा वो लोगों को भी संबोधित करेंगे, इस इवेंट के लिए ऑनलाइन बुकिंग हुई और सारे टिकट एक घंटे के भीतर ही बुक हो गए.

Narendra Modi @BJP4Gujarat

पीएम नरेंद्र मोदी (Photo/@BJP4Gujarat)

PM Narendra Modi’s Vadodara Event: पीएम नरेंद्र मोदी के वडोदरा में होने वाले कार्यक्रम को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. BookMyShow पर मुफ्त रजिस्ट्रेशन शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही सभी सीटें बुक हो गईं. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद 42000 से ज्यादा लोगों को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया.

विज्ञापन

पहली बार BookMyShow का यूज

मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को होने वाले इस इवेंट में पहली बार वडोदरा में पीएम नरेंद्र मोदी के किसी कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी को एक प्राइवेट डिजिटल टिकटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए मैनेज किया गया है. वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) ने रजिस्ट्रेशन की फैसिलिटी देने और आने वाले लोगों के लिए इंतजामों को आसान बनाने के लिए BookMyShow का इस्तेमाल किया. अपने इस विजिट के दौरान मोदी 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. वो लोगों को संबोधित भी करेंगे.

विज्ञापन

इवेंट के लिए डिजिटल एंट्री सिस्टम

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी बेस्ड एंट्री सिस्टम होगा. जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अपने BookMyShow अकाउंट के जरिए डिजिटल मोबाइल टिकट मिलेंगे. हर टिकट में एक लाइव और सिक्योर QR कोड होगा, जिसे एंट्री वेरिफिकेशन के लिए स्कैन किया जाएगा. वेटिंग टाइम कम करने और भीड़ की आवाजाही को आसान बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन, वेन्यू में एंट्री और बैठने का इंतेजाम, सभी काम डिजिटल तरीके से किए जा रहे हैं.

रेलवे प्रोजेक्ट्स की देंगे सौगात

रेलवे के अहम प्रोजेक्ट्स में पीएम मोदी वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के 3 सेक्शन को देश को समर्पित करेंगे. ये सेक्शन 326 रूट किलोमीटर में फैले हैं और इन्हें 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनाया गया है. इन सेक्शन में न्यू साणंद (एन) से न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव से न्यू सफाले और न्यू सफाले से न्यू जेएनपीटी शामिल हैं. उम्मीद है कि इस कनेक्टिविटी से EXIM कार्गो की आवाजाही तेज होगी, इंडस्ट्री और पोर्ट के बीच लिंक बेहतर होंगे, लॉजिस्टिक्स का खर्च कम होगा और मुंबई के रेलवे नेटवर्क पर दबाव कम होगा.

विज्ञापन

पीएम मोदी न्यू साणंद (नॉर्थ), न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और न्यू JNPT, मुंबई से फ्रेट सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा, वो टांडा रोड और वडोदरा (प्रतापनगर) के बीच एक पैसेंजर ट्रेन भी शुरू करेंगे. वो जोबाट-टांडा रोड रेल लाइन को भी देश को समर्पित करेंगे. ये छोटा उदयपुर-धार प्रोजेक्ट का हिस्सा है और अलीराजपुर के दूर-दराज आदिवासी इलाकों को बड़े रेलवे नेटवर्क से जोड़ता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ