पति ने सिर काट फ्रिज में रखा और उंगलियां भी काटी, धड़ कमरे में सड़ता रहा, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

एक शख्स ने पत्नी की हत्या करके उसके शव के टुकड़े कर दिए और फ्रिज में छिपा दिए. पुलिस ने फ्रिज से शव बरामद किया है और कमरे से फर्श पर पड़ा धड़ बरामद किया है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार करके हत्या का केस दर्ज कर लिया है.

wife murder | guwahati | assam

पत्नी की हत्या करके शव के टुकड़े किए और फ्रिज में छिपा दिए. (Credit- (X)

विज्ञापन

असम के गुवाहाटी में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड किया गया है. एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को पॉलिथीन में लपेटकर फ्रिज के अंदर रख दिया. उसने पत्नी की उंगलियां भी काट दीं, वहीं खून से लथपथ धड़ कमरे में फर्श पर पड़ सड़ता रहा. रविवार की रात को जब पड़ोसियों ने दुर्गंध आई और उल्टियां लगने लगीं तो पता चला कि दुर्गंध मकान से आ रही है. अनहोनी की आशंका से उन्होंने पुलिस को फोन करके बुलाया. मौके पर आकर पुलिस ने मकान खुलवाया तो वारदाता का खुलासा हुआ. पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाया गया.

कुछ महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

पुलिस के अनुसार, वारदात गुवाहाटी के बेल्टोला क्षेत्र के बशिष्ठपुर हाटीगांव में अंजाम दी गई. मृतका की पहचान 25 साल की रिया तालुकदार के रूप में हुई, जो एक बुटीक में काम करती थी. वहीं रिया की हत्या के आरोप उसके पति रामानुजन गोस्वामी पर लगे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रामानुजन कैब ड्राइवर है और रिया से उसकी शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी. उसने सरेंडर करते हुए अपना गुनाह कबूल लिया है. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के लिए शव को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

24 से 48 घंटे पहले की गई थी हत्या

पुलिस ने अनुसार, शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं और CID के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं. एक बार तो कमरे के अंदर का मंजर देखकर पुलिस वाले भी चौंक गए थे. वहीं महिला के शव को देखकर लगता है कि उसकी हत्या 24 से 48 घंटे पहले की गई थी. सिर फ्रिज के अंदर प्लास्टिक के पॉलिथीन में मिला. जबकि धड़ फर्श पर पड़ा था. दुर्गंध आई तो पड़ोसियों ने फोन किया, उसके बाद वारदात का खुलासा हुआ. पुलिस ने मौके पर ट्रैप लगाकर आरोपी पति को गिरफ्तार किया. जब वह काम से लौटा तो उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसमें अपना गुनाह कबूल लिया और सरेंडर कर दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ