186 यात्रियों को ला रहे विमान के इंजन में तकनीकी खराबी, चेन्नई डायवर्ट की गई फ्लाइट

सोमवार को कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से चेन्नई की तरफ डायवर्ट किया गया.

Flight Diverted to Chennai

इंजन में तकनीकी खराबी के बाद चेन्नई डायवर्ट की गई फ्लाइट (Photo: AI)

विज्ञापन

सोमवार को कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से चेन्नई की तरफ डायवर्ट किया गया. इस विमान में 186 पैसेंजर्स मौजूद थे. एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 186 लोगों को ले जा रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH156 ने चेन्नई एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग की, जहां पहले से ही किसी भी तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे.

ये भी पढ़ें: फ्लाइट टर्बुलेंस: पायलट नशे में उड़ा रहा था विमान, AAIB की रिपोर्ट के बाद एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला

विज्ञापन

मामले की जांच जारी

अधिकारी ने आगे बताया कि फ्लाइट के इंजन नंबर 2 में तकनीकी खराबी थी. एयरलाइन और टेक्निकल टीम्स फ्लाइट और उसमें आई दिक्कत के बारे में पता लगा रहे हैं. दिल्ली और चेन्नई में एविएशन अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं. हवा में इंजन में खराबी की सूचना के बाद एक हफ्ते से भी कम समय में ये दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग थी. इससे पहले 1 सितंबर को गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

अमृतसर से 7 फ्लाइट्स दिल्ली डायवर्ट

वहीं, 6 सितंबर की रात को अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के आस-पास कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिसके बाद 7 उड़ानों को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया. ये घटना रात 10 बजे करीब हुई. अधिकारी ने कहा कि जैसे ही उन्हें रनवे के पास ड्रोन जैसी चीज नजर आई, तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ