लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पीएम मोदी का देश के नाम संदेश, कहा- देशवासियों का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी

Narendra Modi letter: पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि यह देशवासियों का विश्वास और समर्थन ही था कि सरकार ने जीएसटी लागू किया। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त की और तीन तलाक पर नया कानून लेकर आए। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि राष्ट्रनिर्माण के लिए सरकार का प्रयास बिना थके, बिना रुके अनवरत जारी रहेगा, यह मोदी की गारंटी है।

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विज्ञापन

Narendra Modi letter: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम खुला पत्र लिखा है। बता दें चुनाव आयोग ने 16 मार्च दोपहर 3 बजे चुनावों की तारीखों का ऐलान करने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने अपने पत्र में देशवासियों को संबोधित करते हुए लिखा कि आपका और हमारा साथ अब एक दशक पूरा करने जा रहा है। मेरे 140 करोड़ परिवारजनों के साथ विश्वास, सहयोग और समर्थन से जुड़ा यह मजबूत रिश्ता मेरे लिए कितना विशेष है, इसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है।

 

विज्ञापन

 

सरकार ने ईमानदार प्रयास किए

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मेरे परिवारजनों (देशवासियों) के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि और पूंजी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी हर नीति, हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं।
उन्होंने कहा कि विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ते भारत ने बीते एक दशक में बुनियादी ढांचों का अभूतपूर्व निर्माण देखा है।

विज्ञापन

देशवासियों का भरोसा हमारे साथ

पीएम मोदी ने लिखा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए पक्के मकान, सभी के लिए बिजली, पानी, गैस की समुचित व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के जरिए इलाज की व्यवस्था आदि योजना सिर्फ इसलिए फलीभूत हो पाए हैं, क्योंकि देशवासियों का भरोसा हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि यह देशवासियों का विश्वास और समर्थन ही था कि सरकार ने जीएसटी लागू किया। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त की और तीन तलाक पर नया कानून लेकर आए। उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि आपका (देशवासियों) आशीर्वाद और समर्थन हमें (BJP) निरंतर मिलता रहेगा। राष्ट्रनिर्माण के लिए हमारे प्रयास बिना थके, बिना रुके अनवरत जारी रहेंगे, यह मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ