ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी देने मॉस्को पहुंच रहा डीएमके सांसद कनिमोझी की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले की चपेट में आने से बच गया। ड्रोन हमले के कारण ये विमान मॉस्को एयरपोर्ट पर चक्कर लगाता रहा। ऐसे में कई घंटे की देरी के बाद विमान को एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर पर दुनियाभर के देशों को जानकारी देने और भारत का रुख बताने के लिए भारत की ओर से 6 प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में गया हैं। ऐसे में एक डीएमके सांसद कनिमोझी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल मॉस्को गया है।
डेलीगेशन में कौन-कौन सांसद शामिल?
इस प्रतिनिधिमंडल में सपा सांसद राजीव राय, आरजेडी सांसद प्रेमचंद गुप्ता, अशोक कुमार मित्तल, कैप्टन ब्रिजेश और राजदूत मंजीव सिंह पूरी शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल 22 मई को रूस के लिए रवाना हुआ था। अब ये जानकारी सामने आई है कि कनिमोझी की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल को ले जा रहे विमान को मॉस्को एयरपोर्ट पर उतरने से पहले काफी दिक्कत हुई। इसकी वजह यूक्रेन की ओर से किया गया ड्रोन हमला था।
ये भी पढ़ेंः किश्तवाड़ एनकाउंटर में सेना का जवान शहीद, दूसरे दिन सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी
हमले के बाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमले के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में लैंडिंग करने जा रहे विमानों को रोका गया। एयरपोर्ट ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानों को कई घंटों के लिए निलंबित कर दिया। ऐसे में सांसद कनिमोझी वाला विमान लैंड नहीं कर पाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद विमान की सफल लैंडिंग हो पाई। इसके बाद रूस के दूतावास में स्थित भारतीय अधिकारियों ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें सुरक्षित तौर उनके होटल पहुंचाया।
ये भी पढ़ेंः ‘पानी रोका तो सांसें छीन लेंगे…’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान, फिर दी गीदड़भभकी
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
35 mins ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
4 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
4 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines