'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन के चर्च में गोलीबारी की भारत ने की कड़ी निंदा

विदेश मंत्रालय की ओर से आगे कहा गया, ‘हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कायरतापूर्ण हमले में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.’

MSE.jpg

MEA ने कहा कि हम आतंकवाद के सभी रूपों और प्रकारों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. (Photo: ANI)

जॉर्डन के ऐतिहासिक चर्च में बीते शुक्रवार हुई गोलीबारी में करीब 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 नागरिक घायल हो गए. इस हमले की भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी कड़ी निंदा की और इसे एक आतंकवादी हमला करार दिया है. शनिवार को जारी प्रेस रिलीज में विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि भारत, 23 अक्टूबर को जॉर्डन के करक में एक चर्च पर हुए जघन्य हमले की कड़ी निंदा करता है. इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए.

विज्ञापन

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे’

विदेश मंत्रालय की ओर से आगे कहा गया, ‘हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कायरतापूर्ण हमले में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. इस कठिन घड़ी में, भारत जॉर्डन के हशमाइट साम्राज्य की सरकार और वहां के मित्रवत लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है. हम आतंकवाद के सभी रूपों और प्रकारों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने के दृढ़ संकल्प को भी दोहराते हैं.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे में कैद हुआ हादसा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ