IND vs NZ: दूसरे टी-20 मुकाबले में मिली जीत के ये 5 भारतीय खिलाड़ी बने हीरो, नमन धीर ने फिर किया खुद को साबित
IND vs NZ: टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक बहुत ही कमाल का प्रदर्शन रहा है. पहले दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली है. दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को करीबी मुकाबले में जीत मिली है. इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है.

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में शानदार जीत मिली है. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 180 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. आखिरी ओवर में जाकर टीम इंडिया को जीत मिली है. ये मुकाबला बहुत ही करीबी था. जिसके कारण ही टीम इंडिया के मैच विनर खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी हुई है. दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के ये 5 स्टार खिलाड़ी हीरो बने हैं. (Pic Credit- ANI)
तिलक वर्मा
2 / 6उपकप्तान तिलक वर्मा हमेशा ही मुश्किल समय में रन बनाते हुए नजर आते हैं. तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली. तिलक ने 196.15 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 1 शानदार छक्का जड़ा. तिलक की इस धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत मिली है. (Pic Credit- ANI)
नीतीश कुमार रेड्डी
3 / 6तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. गेंद के साथ उन्होंने 3 ओवरों में 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. वहीं अंत में उन्होंने 13 गेंदों में नाबाद 26 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1 चौका और एक छक्का जड़ा. (Pic Credit- ANI)
अर्शदीप सिंह
4 / 6स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी इस मुकाबले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में टिम सेफर्ट और ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किया. अर्शदीप ने 8.20 की इकॉनमी रेट रन दिए हैं. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. (Pic Credit- ANI)
नमन धीर
5 / 6स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है. नमन धीर ने इस मुकाबले में 1 ओवर डालकर 7 रन दिए. वहीं बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 17 गेंदों में ही 31 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 182.35 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1 चौका और 3 छक्के जड़े. धीर की पारी के बाद रन बनाने में तेजी आई. (Pic Credit- ANI)
प्रिंस यादव
6 / 6उभरते हुए तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने इस मुकाबले में बहुत ही बेहतर गेंदबाजी की है. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम अपनी पारी का अंत अच्छे से नहीं कर सकी. प्रिंस यादव ने 4 ओवरों में 7.50 की इकॉनमी रेट से 30 रन दिए. इस दौरान उन्होंने फिन एलन को पवेलियन का रास्ता भी दिखाया था. जिसके कारण ही कीवी टीम दबाव में आ गई. (Pic Credit- ANI)