Tilak Varma and Nitish Kumar Reddy

IND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच, न्यूजीलैंड के हाथ से निकल गया मुकाबला

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों ही मुकाबले जीते हैं. लेकिन दोनों ही मुकाबलों में टक्कर देखने को मिली है. इस मुकाबले में तो एक समय न्यूजीलैंड की टीम आसानी से जीत रही थी. लेकिन उसके बाद सिर्फ 12 गेंदों में ही तिलक और रेड्डी ने मैच ही पलट दिया.

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले मुकाबले में 2 गेंद पहले जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत सिर्फ 1 गेंद पहले ही जीता है. ऐसे में दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है. दूसरे टी-20 मैच की बात करें तो 12 गेंद पहले न्यूजीलैंड की बहुत ही मजबूत नजर आ रही थी. लेकिन उसके बाद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन करके मैच का रुख पलट दिया और टीम इंडिया को 4 विकेट से जीत दिलाई. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है.  

विज्ञापन

तिलक और नीतीश ने की कमाल की बल्लेबाजी 

दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को 12 गेंदों में 29 रन चाहिए था. विकेट भी थोड़ा गेंदबाजों को बहुत मदद कर रही थी. ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम मुकाबले में आगे नजर आ रही थी. ऐसे समय में तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में नाथन स्मिथ को 18 रन ठोक दिए. जिसके कारण ही आखिरी ओवर में सिर्फ 11 रन ही चाहिए था. जहां पर भी तिलक वर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की और नीतीश कुमार रेड्डी का साथ दिया. जिसके कारण ही 1 गेंद पहले मुकाबला खत्म हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया 11 ओवरों में 71 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. लेकिन उसके बाद नमन धीर ने अटैक करने की शुरुआत की. जिसको बाद के दोनों बल्लेबाजों ने आगे बढ़ाया. जिसके कारण ही टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल करने में सफल रही. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ