पहाड़ों पर आफत बनी बारिश! अमरनाथ यात्रा रोकी गई; बद्रीनाथ हाईवे ब्लॉक, हिमाचल में 70 सड़कें बंद, जानें मौसम के हाल

Amarnath Yatra 2024 Suspend: अमरनाथ यात्रा खराब मौसम को देखते हुए रोक दी गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी लैंड स्लाइड की घटनाएं हुई हैं। तीनों पहाड़ी राज्यों में मानसून की बारिश के चलते हालात काफी खराब है। मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और टूरिस्टों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आइए जानते हैं कि तीनों राज्यों में हालात कैसे हैं?

Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir Weather

देश के तीनों पहाड़ी राज्यों में मौसम काफी खराब है।

विज्ञापन

IMD Weather Forecast For Himachal Uttarakhand: मानसून की भारी बारिश से देशभर में हालात खराब है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। जम्मू कश्मीर में भी मानसून दस्तक देने लगा है, जिसका सबसे पहला असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ा। जी हां, खराब मौसम को देखते हुए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। जम्मू पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।

वहीं उत्तराखंड के चमोली में आज बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिसे ट्रैफिक बाधित हुआ। हिमाचल प्रदेश में बीती रात मनाली-लेह हाईवे पर फ्लैश फ्लड हुआ, जिसकी चपेट में कई वाहन आ गए। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक तीनों राज्यों में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे इन तीनों राज्यों के ट्रिप पर न जाएं और खराब मौसम से अपना बचाव करें।

विज्ञापन

 

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी

खराब मौसम और बारिश से हालातों को देखते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों के लिए स्पेशल एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, अमरनाथ यात्री नेशनल हाईवे-44 पर सफर करते समय दोपहर एक बजे तक जिखैनी उधमपुर, 2 बजे तक चंद्रकोट रामबन और 3 बजे तक बनिहाल को पार कर सकते हैं, इसके बाद इन इलाकों में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अगर किसी कारण से रास्ता पार नहीं कर पाते तो वाहन जहां होंगे, वहीं रोक दिए जाएंगे और फिर अगले दिन ही आगे जाने की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा खराब मौसम से बाधित

उत्तराखंड में आज सुबह बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड हुआ। जनपद चमोली के तहत आने वाले भनेरपानी, पुराना नगर पंचायत पीपलकोटी, कंचनगंगा, छिनका पागलनाला और हेलंग के पास पहाड़ दरकने से मलबा सड़क पर आकर गिरा। यह जानकारी उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने दी है। पिथौरागढ़ में काली नदी अपने उफान पर बह रही है।

विज्ञापन

रामगंगा, कोकिला और बहुला का जलस्तर बढ़ चुका है। बद्रीनाथ गंगोत्री हाईवे समेत पूरे राज्य में करीब 100 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट दिया हुआ है, जिसके चलते स्कूल और ऑफिस बंद कर दिए गए हैं। चारधाम यात्रियों को जहां हैं, वहीं रुकने के आदेश हैं।

विज्ञापन

हिमाचल में मनाली लेह हाईवे बंद किया गया

हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश से फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। बीती रात लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह हाईवे पर जिंगजिंगबार में बाढ़ आई। हाईवे पर खड़े ट्रक और बाइक मलबे की चपेट में आ गए। कमांडिंग ऑफिसर मेजर रवि शंकर ने घटना की पुष्टि की और कहा कि बाढ़ आने से मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है।

सड़कें बंद, ट्रांसफार्मर ठप, वाटर सप्लाई भी रुकी

शिमला में बारिश का पानी घरों में घुस गया है। सड़कों पर मलबा, पत्थर और पेड़ गिरे हुए हैं। 70 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हैं। पेयजल योजनाओं में गाद भर गई है। मौसम विभाग ने 6 जिलों मंडी, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। लोगों को नदियों और नालों से दूर रहने की सलाह है। लाहौल स्पीति को छोड़ कर बाकी प्रदेश में आंधी तूफान आने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ