बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली; ट्रेलर ऑटो को टक्कर मार 100 मीटर घसीट ले गया, सड़क पर बिखरी लाशें

Road Accident in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में ट्रेलर ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। 2 लोग गंभीर घायल हैं। आरेापी ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। आइए जानते हैं कि कैसे परिवार की खुशियां मातम में बदली?

Auto Accident

चारों लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

MP Shahdol Road Accident (अजय अरविंद नामदेव, शहडोल): चंद घंटों में बच्चे के जन्म की खुशी गम में तब्दील हो गई। परिवार में आए नए मेहमान को देखने गए एक ही परिवार के 4 लोगो की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं 2 लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे के बाद फरार ट्रेलर ट्रक के चालक के ऊपर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन

हादसा मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले नेशनल हाईवे-43 पर हुआ। हादसे का शिकार हुए लोग जिला अस्पताल जा रहे थे। उनमें घर में आए नए मेहमान को देखने की उत्सुकता था। बच्चे को देखने के लिए ऑटो में सवार होकर चालक सहित एक ही परिवार के 6 लोग निकले। बच्चे को देखकर घर वापस लौटते समय मिश्रा क्रेसर के पास ऑटो का का एक्सीडेंट हो गया।

विज्ञापन

2 महिलाओं ने मौके पर तोड़ दिया दम

SP शहडोल कुमार प्रतीक ने बताया कि सड़क पार कर रही गाय को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। फिर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी और वह ऑटो को ठोकर मरते हुए 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इतना ही नहीं ऑटो को एक तरफ धकेल कर ड्राइवर अपने ट्रक को भगा ले गया। वहीं ऑटो की सवारियां निकलकर सड़क पर गिर गईं।

विज्ञापन

2 महिलाओं ने सिर में चोट लगने से मौके पर दम तोड़ दिया। 2 अन्य महिलाओं की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं ऑटो ड्राइवर और परिवार के एक अन्य सदस्य की हालत नाजुक है। हादसे की जानकारी मिलते ही ADGP डीसी सागर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर आरोप ट्रेलर ट्रक ड्राइवर का पता बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन

हादसा देररात करीब साढ़े 12 हुआ था

SP के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त अमलाई के धनपुरी नंबर -3 कॉलोनी निवासी परिवार की एक मेंबर की डिलीवरी हुई है। बच्चे को देखने के लिए ऑटो ड्राइवर कुंज बिहारी त्रिपाठी, नेम चंद्र, ममता, रोशनी, बिट्टू, रिया अस्पताल जाने के लिए निकले। देर रात करीब साढ़े 12 बजे घर वापस लौटते समय ऑटो का ट्रेलर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ममता, रोशनी, बिट्टू , रिया की मौत हो गई है। कुंज बिहारी त्रिपाठी और नेम चंद्र गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ