Manipur Violence: कुकी और मैतेई समुदाय में शांति वार्ता के एक दिन बाद मणिपुर फिर सुलग उठा है। अब जिरीबाम जिले में मैतेई परिवार को घर जला देने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को एक परिवार का आशियाना फूंक दिया गया। इससे पहले मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों की बैठक हुई थी। जिसमें अमन-शांति की वापसी के लिए सहमति बनी थी। जिरीबाम के एसपी एम प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। आगजनी का मामला लालपानी नामक इलाके के सेजांग गांव में सामने आया है। जो कुकी बहुल इलाकों के समीप पड़ता है। वहां कुछ उकसावे की कार्रवाई शरारती तत्वों ने की थी। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, सुरक्षाबल प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:16 साल की छात्रा ने वॉशरूम में जन्मा बच्चा, बवाल मचते ही सरकारी स्कूल में पहुंची पुलिस
इससे पहले गुरुवारों को 9 सामाजिक संगठन एक मंच पर आए थे। ये सभी संगठन कुकी और मैतेई समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। सभी की मीटिंग कछार में पड़ते सीआरपीएफ कैंप में हुई थी। इस मीटिंग में थडौ, मिजो और पैतेई भी शामिल हुए थे। बैठक में जिले के डीसी, एसपी, डीआईजी सीआरपीएफ, असम राइफल्स और 87 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट भी शामिल हुए थे। ह्मार, पैतेई, मिजो और थडौ जो संगठन में आते हैं। ये लोग कुकी के खिलाफ फिलहाल मैतेई लोगों को साथ दे रहे हैं।
बैठक में 3 बातों पर बनी थी सहमति
बैठक में 3 बातों पर सहमति बनी थी। पहला आपसी आगजनी और गोलाबारी की घटनाएं रोकेंगे। दूसरा वे लोग सुरक्षाबलों को साथ देंगे। तीसरा कानून व्यवस्था का पालन करते हुए शांति से आवाजाही सुनिश्चित करेंगे। इससे पहले 1 जुलाई को भी शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बैठक हो चुकी है। यह साल की दूसरी बैठक है। एसपी प्रदीप सिंह के अनुसार ताजा मामला पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए चैलेंज है। लेकिन चुनौतियों से घबराने की नहीं, निपटने की जरूरत है। हम लोग इसके लिए काम करते रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Tejashwi Yadav ने क्यों छेड़े नौवीं अनुसूची के तार? क्या इससे बढ़ेगा बिहार का आरक्षण?
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
13 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
41 mins agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
45 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines