Mamta Banerjee के गुंडों ने मुझे पीटा...कौन हैं एक्ट्रेस-सांसद Locket Chatterjee? जिन पर TMC वर्करों ने किया हमला

Mamata Banerjee Goons Assault Actress: एक्ट्रेस, भाजपा सांसद और लोकसभा चुनाव उम्मीदवार ने ममता बनर्जी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए अपने दिल का दर्द बताया। आइए जानते हैं कि कौन हैं सांसद लोकेट चटर्जी?

Locket Chatterjee West Bengal Hooghly BJP MP Lok Sabha Election Candidate

Locket Chatterjee West Bengal Hooghly BJP MP Lok Sabha Election Candidate

विज्ञापन

Mamata Banerjee Goons Assault Actress BJP MP: ममता बनर्जी के गुडों ने मुझे पीटा। मेरी कार को लाठियों और डंडों से तोड़ा। ममता की तृणमूल कांग्रेस के ही गुंडे थे। लोगों से मिलने और पूजा करने आई थी, लेकिन जब मैं वापस जाने लगी तो लोग काले झंडे लेकर गो बैक के नारे लगाने लगे। मेरे सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका, लेकिन वे धक्का मुक्की करने लगे।

मैंने वीडियो बनाई तो मुझ पर हमला किया। एक शख्स ने मुझे 2 बार धक्का देकर कार में धकेला। मेरे ड्राइवर ने उसे धक्का मारा और दरवाजा बंद करके कार दौड़ा ली। यह कहना है एक्ट्रेस और भाजपा सांसद लोकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) का, जिन्होंने ममता बनर्जी पर उन पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है। हमले का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

 

हमले का वीडियो X पर किया गया शेयर

लोकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर भी पुलिस मौके पर नहीं आई। ममता के लोगों की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। भाजपा के सांसद सुरक्षित नहीं हैं। सांसद लोकेट शनिवार रात चुनाव प्रचार करके अपने घर बंसुरिया गांव जा रही थीं। उन्हें काली माता की पूजा करने का निमंत्रण मिला था, लेकिन जब वे पूजा करके वापस जाने लगीं तो कुछ लोग उनकी कार के सामने आ गए और नारेबाजी करते हुए तोड़-फोड़ करने लगे। भाजपा नेता अमित मालवीय ने हमले का वीडियो अपने X अकाउंट पर भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि भाजपा के सांसद पर हमला हुआ है। पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। मौके पर आकर कार्रवाई करना भी जरूरी नहीं समझती। इसका मतलब है कि TMC इस बार फिर हार रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कौन हैं लोकेट चटर्जी?

लोकेट चटर्जी हुगली से मौजूदा भाजपा सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक्ट्रेस ने तृणमूल कांग्रेस की डॉ. रत्ना डे को हराया था। इस बार फिर भाजपा न उन्हें एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2024 का उम्मीदवार बनाया है। एक्ट्रेस ने 2014 में ममता बनर्जी की TMC जॉइन करके राजनीति में एंट्री की थी, लेकिन 2015 में उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। 2016 में मयूरेश्वर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और TMC के अभिजीत रॉय को हराकर विधायक बनीं। 2019 में भी TMC उम्मीदवार को हराकर सांसद बनीं। लोकेट एक्ट्रेस और डांसर हैं। उनके पिता और दादा दक्षिणेश्वर काली मंदिरी के पुरोहित रह चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ