कार रोकी..रेलिंग चढ़ा और समुद्र में लगा दी छलांग, कैमरे में कैद हुई लाइव सुसाइड

Maharashtra Suicide Video: महाराष्ट्र की नवी मुंबई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स दिख रहा है। इससे पहले भी अटल सेतु के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है कि आखिर माजरा क्या है। आपको खबर में विस्तार से बता रहे हैं।

Maharashtra News
विज्ञापन

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई के अटल सेतु पर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। 38 वर्षीय व्यक्ति कार लेकर आया और सेतु की रेलिंग पर चढ़कर समुद्र में कूद गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी यहां एक ऐसा ही मामला सामने आया था। महिला डॉक्टर ने जान दे दी थी। 38 साल की महिला डॉक्टर मूल रूप से ठाणे जिले के भिवंडी की रहने वाली थी। कई दिन तक महिला का शव नहीं बरामद हो सका था। पुलिस ने बताया था कि महिला की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।

विज्ञापन

नवी मुंबई के न्हावाशेवा पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कोटे के अनुसार महिला टैक्सी के जरिए अटल सेतु पर आई थी। महिला ने सफर के दौरान ड्राइवर से टैक्सी रोकने को कहा था। जैसे ही ड्राइवर ने टैक्सी रोकी, महिला ने अरब सागर में छलांग लगा दी थी। टैक्सी चालक भौचक्का रह गया था। उसने ही मौके पर पुलिस को बुलाया था।

8 साल से तनाव में थी महिला

18 मार्च को घटना के दिन ही परिजनों की ओर से डॉक्टर के संदर्भ में भिवंडी डिवीजन के भोईवाड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया था। महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें बताया था कि वह 8 साल से मानसिक तौर पर परेशान है। इसी कारण वह अरब सागर में कूदकर जान दे रही है। उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। जो टैक्सी चालक घटनास्थल तक लेकर आया है, उसे कुछ मत कहना।

विज्ञापन

वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन के पास लेकोड़ा में एक पति ने हथोड़े से पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, बाद में खुद अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि मामला मंगलवार देर रात का है। दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ