नशे में धुत ड्राइवर ने मारी ऐसी टक्‍कर, कई मीटर दूर जाकर ग‍िरी मह‍िला, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीड‍ियो

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भयानक हादसा हुआ है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस जांच में जुटी है। दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। हादसे की वजह जानने के बाद लोगों में गुस्सा है। पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Chhattisgarh Crime News

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हादसा हुआ है। बालोद के गंजपारा इलाके में एक कार चालक ने सामने से आ रही स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लड़की स्कूटी समेत उछलकर कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार चालक शराब के नशे में था। वह इतना धुत था कि अपना नाम तक नहीं बता पाया। युवती को राहगीर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां युवती को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:पति के साथ सोती और सुबह देवर संग होती, एक ही महिला से शारीरिक संबंध बना रहे थे दोनों भाई

पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जहां उससे पूछताछ हो रही है। वहीं, घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस वीडियो को शेयर कर लोग हादसों के प्रति जागरूक होने की अपील करते भी दिख रहे हैं।

राजधानी रांची में भी अप्रैल में ऐसा ही हादसा सामने आया था। जहां बेकाबू कार ने 5 लोगों को रौंद दिया था। जिसमें जल संसाधन विभाग के अधिकारी की मौत हो गई थी। वहीं, उनकी पत्नी समेत चार लोगों को गंभीर हालत में रेफर किया गया था। घटना के वक्त आरोपी चालक नशे में था। जो फरार हो गया था। पुलिस ने उसके एक दोस्त को अरेस्ट कर कार को कब्जे में लिया था। बाद में आरोपी को भी दबोच लिया गया था।

दो युवकों को रौंदा था थार चालक ने

वहीं, रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली चौक के पास दो माह पहले एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद दिया था। थार में दो युवक और एक युवती थे, जो मौके से भाग गए थे। बताया जा रहा है कि मामला आवारागर्दी का था। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। 27 साल के कांडी निवासी अनुज कुमार और 25 साल के अंकुश की मौत की पुष्टि पुलिस ने की थी। युवकों की पहचान उनके पहचान पत्रों से की गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ