Live Updates
5 टन विस्फोटकों की बरामदगी पर डीजीपी का आया बयान
ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने माओवादियों की ओर से लूटे गए 5 टन विस्फोटकों की बरामदगी पर बयान दिया। उन्होंने कहा- 27 मई को सशस्त्र माओवादियों ने लगभग 5 टन विस्फोटक लूटा। जैसे ही सूचना अधिकारियों तक पहुंची, ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने अभियान शुरू किया। यह झारखंड के जंगलों में हुआ। इसमें चोरी किए गए विस्फोटकों में से लगभग तीन-चौथाई बरामद किए जा चुके हैं। घटना की जांच के लिए एक अतिरिक्त एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।
रविशंकर प्रसाद बोले- आतंकवाद के पीड़ितों के मानवाधिकारों के लिए दृढ़ता से खड़े हैं
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह 2 के नेता भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने ब्रुसेल्स में कहा कि हम आतंकवाद के पीड़ितों के मानवाधिकारों के लिए दृढ़ता से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के पीड़ितों के भी मानवाधिकार हैं। क्या उस युवा दुल्हन के मानवाधिकार हैं या नहीं, जिसने आतंकवादी की गोली से अपने पति को खो दिया?
भारत-मध्य एशिया वार्ता का चौथा संस्करण 5 जून से होगा शुरू
भारत-मध्य एशिया वार्ता का चौथा संस्करण 5-6 जून 2025 को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें मध्य एशियाई देशों कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे। इसे भारत और मध्य एशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।
तेलंगाना मॉडल अपनाना चाहिए: इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जातीय जनगणना पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आप देश के लोगों के बारे में डेटा इकट्ठा नहीं करते तो आप उनका उत्थान कैसे कर सकते हैं? इसे राहुल गांधी की ओर से प्रस्तावित तरीके से की किया जाना चाहिए। बिहार मॉडल ने बेहतर वांछित परिणाम नहीं दिए हैं। सरकार को तेलंगाना मॉडल का पालन करना चाहिए।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में गिरा 2 मंजिला मकान
दिल्ली के रोहिणी इलाके में 2 मंजिला मकान गिरने की खबर सामने आई है। दमकल विभाग को इस बारे में कॉल मिली। जिसके बाद 2 गाड़ियां भेजी गई हैं। ये मकान रोहिणी के बी-12 मार्केट में है।
6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और सिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब का उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ ही पीएम मोदी भारत के पहले केबल-स्टे रेल पुल अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा कटरा में आयोजित एक भव्य समारोह में ₹46,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये परियोजनाएं ऊर्जा, शिक्षा रेलवे, सड़क और पर्यटन से जुड़ी हैं।
यूट्यूबर जसबीर सिंह के घर के बाहर का वीडियो
रोपड़ में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर जसबीर सिंह के घर के बाहर का वीडियो।
Breaking News: मॉनसूत्र सत्र की तारीखों का ऐलान
मॉनसूत्र सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई से 12 अगस्त देश में मॉनसूत्र सत्र चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा हो सकती है। इसमें जज यशवंत वर्मा मामले में महाभियोग की प्रकिया भी शामिल है।
Breaking News: कजाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री मुरात नुर्तलेउ आज दिल्ली पहुंचेंगे
कजाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मुरात नुर्तलेउ आज दिल्ली पहुंचेंगे। कल सुबह विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे और शुक्रवार सुबह दिल्ली में भारत और मध्य एशिया के विदेश मंत्रियों के कांफ्रेंस में भाग लेंगे।
Lucknow News: सीएम योगी ने 16वें वित्त आयोग के सदस्यों के साथ बैठक की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 16वें वित्त आयोग के सदस्यों के साथ बैठक की।
watch | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds a meeting with members of the 16th Finance Commission, in Lucknow. pic.twitter.com/VkNig8AJBo
— ANI (@ANI) June 4, 2025
Breaking Latest News: कोल्हापुर में पुराने विवाद को लेकर जानलेवा हमला
कोल्हापुर में पुराने विवाद को लेकर 25 से ज्यादा लोगों ने तीन युवकों पर हमला किया। इस दौरान पीड़ितों को लाठी और डंडों से पीटा गया। मामले में पुलिस ने 22 लोगों को अरेस्ट किया है।
Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचे
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी की हरियाणा इकाई के साथ बैठक करने चंडीगढ़ पहुंचे।
Breaking News: नवी मुंबई के घनसोली डिपो में आग, 2 बसें जलकर राख
नवी मुंबई के घनसोली डिपो में आग लग गई। आग से दो बसें जलकर खाक हो गई हैं। जानकारी के अनुसार आग इलेक्ट्रिक बस में लगी इससे बगल वाली बस भी चपेट में आ गई। इलेक्ट्रिक बस ठीक होने के लिए घनसोली डिपो लाई गई थी।
यूपी में बढ़ सकती हैं बिजली की दरें
यूपी में बिजली की दरें 30 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है। इसको लेकर उर्जा विभाग एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है। विभाग ने उर्जा कंपनियों को आय-व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है।
चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
लोकसभा नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए, वे आज दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
महाराष्ट्र के जलगांव में बस-ट्रक में टक्कर, 2 यात्रियों की मौत
महाराष्ट्र के जलगांव के मुक्ताईनगर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना देर रात जलगांव के हाईवे की है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली में सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का सम्मन
दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई आम आादमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। स्कूलों में क्लासरूम कंस्ट्रक्शन से जुड़े मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन को एसीबी ने सम्मन जारी किया है।
दिल्ली पुलिस और भाऊ गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम और भाऊ गैंग के शूटर दीपक के बीच अलीपुर इलाके में मंगलवार रात मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान शूटर दीपक के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने शूटर के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल गाजीपुर से चोरी की गई मोटरसाइकिल, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
Breaking News: दोपहर 12 चंडीगढ़ पहुंचेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी पहली मीटिंग वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे इसके बाद ब्लॉक इंचार्ज के साथ भी चर्चा करेंगे।
दिल्ली में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आपूर्ति में शामिल स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। डीसीपी पश्चिमी विचित्र वीर ने कहा, "गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुजीत कुमार (28) और बादल पंडित (26) के रूप में हुई है, जो बिहार के सहरसा जिले के निवासी हैं।
World News: कनाडा के टोरंटो में गोलीबारी
कनाडा के टोरंटो स्थित लॉरेंस हाइट्स इलाके में जमकर फायरिंग हुई। इस घटना में 1 युवक की मौत हुइ्र है। वहीं अन्य कई अन्य लोग इसमें शामिल हुए।
पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश गए प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रही सुप्रिया सुले ने कहा कि पाकिस्तान ने अगर प्रतिनिधिमंडल भेजा है और अगर वह हमारी नकल रहा है तो इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय ने जो पहल की है, वो अच्छी है।
तहव्वुर राणा मामले में सुनवाई आज
मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की रिमांड पर आज सुनवाई होगी। बता दें कि राणा को प्रत्यर्पित कर वाशिंगटन से लाया गया था।
नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज देश-दुनिया की कई खबरें चर्चा में रहीं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मची, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके साथ ही मोदी सरकार 3.0 का एक साल होने पर मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राहत और बचाव के कार्य जारी है। वहीं अरबपति कारोबारी एलन मस्क के पिता ने अयोध्या में राम मंदिर का दौरा किया। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
10 mins ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
3 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
11 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines