LIVE Today Breaking News: मोकामा गोलीकांड के एक अहम आरोपी मोनू को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरौनी स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मोनू दूसरे राज्य भागने की तैयारी में था, लेकिन गुप्त सूचना पर पुलिस ने समय रहते उसे धर दबोचा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोनू की गिरफ्तारी से मोकामा गोलीकांड मामले की जांच में अहम प्रगति होगी।
Today Breaking News: नमस्कार, आज 8 अगस्त दिन शुक्रवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जिंदादिली दिखाते हुए राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन दान किया है।
आज बिहार SIR के विरोध में प्रदर्शन
आज INDIA ब्लॉक के नेता दिल्ली में चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकालेंगे और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध करेंगे। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ‘उदयपुर फाइल्स’ मूवी आज रिलीज होगी, जिसे कन्हैयालाल के बेटे परिवार संग देखने आएंगे। इसके अलावा
आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
LIVE Today Breaking News: जम्मू और कश्मीर में डोडा के एसएसपी संदीप मेहता ने कहा कि हमारी टीमों ने ऊपरी इलाकों में लगभग 17 जगहों पर छापे मारे। पाकिस्तान में कुछ लोग (डोडा के निवासी) यहां तनाव और अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे राष्ट्र-विरोधी तत्वों की भी मदद करते हैं। डोडा जिले के 117 लोग या तो पाकिस्तान या पीओके में हैं।
LIVE Today Breaking News: बलिया में उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने 'पीडीए पाठशाला' पर सपा को घेरा है। कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को अपनी एबीसीडी इतनी अच्छी तरह से पता होती, तो उनकी पार्टी सत्ता से बाहर नहीं होती। समाजवादी पार्टी के अनुसार, ए का मतलब 'अराजकता' है, बी का मतलब 'भ्रष्टाचार' है, सी का मतलब 'चोरी' है, डी का मतलब 'दलाली' है, ई का मतलब 'ईर्ष्या' है, जी का मतलब 'गुंडागर्दी' है, एफ का मतलब 'फिरौती' है, एच का मतलब 'हेरा-फेरी' है।
LIVE Today Breaking News: मानसून पहाड़ी प्रदेशों में तबाही बना हुआ है। उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने की घटना सामने आई है। शुक्रवार देर शाम कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के बड़ोगी में फाटल फट गया। इससे नाले में तेज पानी आ गया। इससे 4 पुलिया टूट गईं। हालांकि अभी तक कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
LIVE Today Breaking News: प्रशासन ने तेजस्वी यादव के दूसरे एपिक नंबर को फर्जी बताया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जिस एपिक नंबर का उपयोग करके कहा था कि मेरा वोटर लिस्ट में नाम नहीं है उसमें जांच के बाद जिला प्रशासन ने उसे फर्जी करार दे दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि यह एपिक नंबर पूरे जांच के बाद यह पाया गया कि यह चुनाव आयोग या जिला प्रशासन के द्वारा जारी किया गया नहीं है। एक बार फिर जिला प्रशासन ने तेजस्वी यादव को नोटिस भेज कर कहा है कि आप 16 अगस्त तक 5:00 बजे शाम तक वह एपिक नंबर वाला वोटर आईडी कार्ड जमा करें। आदेश में यह भी कहा है कि फर्जी वोटर आईडी बनाना एपिक नंबर का उपयोग करना कानूनी अपराध है।
LIVE Today Breaking News: उधमपुर में छात्राओं ने BSF जवानों को राखी बांधी। इस दौरान टीचर अमनदीप कौर ने कहा कि हम हर साल राखी बांधने के लिए BSF कैंप आते हैं। लेकिन आज की राखी इसलिए खास थी क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली राखी है। कहा कि जिस तरह इन वीरों ने ऑपरेशन सिंदूर में हमारी रक्षा की, हम यहां उनका और भी हौसला बढ़ाने आए हैं, ताकि उन्हें अपने परिवारों से दूर होने का एहसास न हो। जब बच्चे उन्हें राखी बांध रहे थे, तो वह बहुत ही भावुक क्षण था और कई जवानों की आंखों में आंसू थे।
LIVE Today Breaking News: उत्तरकाशी में अगले 2 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम बदल गया है ऊंची पहाड़ियों में बारिश शुरू हो चुकी है। 3 दिन तक लगातार उत्तरकाशी में रहकर हैलीकॉटर से हर्षिल, धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून के लिए रवाना हो गए। बारिश होने से हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान फिलहाल रोक दिया गया है। सभी हैलीकॉटर मातलि हैलीपैड पर आ गए है।
LIVE Today Breaking News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मिथिला की पावन भूमि पर भव्य सीता जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास अवसर पर भाग लिया। संबोधन की शुरुआत अमित शाह ने जय श्रीराम के उद्घोष से करते हुए कहा कि "बोलिए... सियावर रामचंद्र की जय!" इस दिन को शाह ने बिहार, मिथिला ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए ऐतिहासिक बताया।
LIVE Today Breaking News: झारखंड के हरखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला के पास सारंडा वन क्षेत्र में सीआरपीएफ नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट के बाद छर्रे लगने से 2 जवान घायल हो गए। दोनों जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 209 कोबरा बटालियन के हैं सीआरपीएफ ने बताया कि घायलों को पैदल ही दीघा कैंप ले जाया जा रहा है, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से ले जाया जाएगा। दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
LIVE Today Breaking News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर संसदीय समिति में चर्चा होगी। वहीं अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर भी ब्रीफिंग होगी। शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक 11 अगस्त को होगी, जिसमें विदेश और वाणिज्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की जाएगी।
LIVE Today Breaking News: संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने खुद को बर्बाद कर लिया है। भिखारियों की तरह खुद को राहुल गांधी के सामने ले जाते हैं। उद्धव ठाकरे आज कांग्रेस के सामने झुक गए, यह उन बालासाहेब ठाकरे के वारिस हैं, जो बालासाहेब ठाकरे कांग्रेस को गालियां दिया करते थे।
LIVE Today Breaking News: आज दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसके एजेंडे में 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। PM उज्ज्वला योजना के तहत LPG सब्सिडी को मंजूरी दी जा सकती है। इस स्कीम के तहत सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ती गैस सिलेंडर उपलब्ध कराती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सिलेंडर पर लगभग 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसके अलावा OMC (आयल मार्केटिंग कंपनीज ) को 31000 करोड़ के मुआवजे का ऐलान भी संभव है।
LIVE Today Breaking News: पाकिस्तान के कराची जिले के लांधी इलाके में एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने से करीब लोग बुरी तरह घायल हुए। फैक्ट्री की इमारत भी ढह गई है। हादसे के समय 1200 से 1500 लोग फैक्ट्री के अंदर थे, जो समय रहने बाहर निकल आए थे, लेकिन जो नहीं निकल पाए, वे झुलस गए। सुबह लगी आग करीब 4 घंटे तक धधकती रही, जिसे बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बेसमेंट में काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि जनहानि होने रोकने के लिए आस-पास की इमारतों को भी खाली करा दिया गया। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने हादसे पर संज्ञान लिया है।
हिमाचल प्रदेश के धर्मस्थला दफन मामले (Dharmasthala Burial Case) में दर्ज याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें धर्मस्थला मंदिर परिवार के खिलाफ अपमानजनक सामग्री प्रकाशित करने वाले एक यूट्यूब चैनल पर लगी रोक को हटा दिया गया था। याचिकाकर्ता हरशेंद्र कुमार डी. धर्मस्थला मंदिर संस्थान के सचिव हैं।
LIVE Today Breaking News: जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2023 में अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण को बरकरार रखते हुए केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर की राज्य स्थिति को जल्द से जल्द बहाल करने का निर्देश दिया था।
वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने 5 अगस्त 2025 को मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और जस्टिस के.विनोद चंद्रन की पीठ के समक्ष मामले को रखा और अनुरोध किया कि 8 अगस्त की सुनवाई की तारीख को हटाया न जाए, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। यह मामला 8 अगस्त को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।
याचिका में तर्क दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर को लगभग पांच वर्षों से केंद्र शासित प्रदेश के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिससे वहां के नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हुए हैं।
LIVE Today Breaking News: राजस्थान के झालावाड़ स्कूल हादसे के पीड़ित बच्चों और परिवारों को न्याय, मुआवजे और नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर आज 8 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे गोपालपुरा चौराहा टोडाभीम में एक सर्व समाज रैली का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि झालावाड़ में स्कूल की छत ढहने से मलबे के नीचे बच्चे दब गए थे, जिनमें से 7 लोगों की मौत हुई थी।
LIVE Today Breaking News: उत्तरकाशी में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। बीते दिन तक उत्तरकाशी में गंगोत्री और अन्य इलाकों में फंसे करीब 274 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। BRO, ITBP, NDRF, SDRF की टीमें मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही हैं। अब तक 5 शव बरामद हो चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खुद राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन दान कर दिया है। मदद के लिए हाथ बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने मंत्रियों और विधायकों से भी अपील की है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Disaster: उजड़ गया संसार, जंगल में बीत रही रातें, धराली के लोग बोले- हमारा सब कुछ तबाह हो गया










