100 से ज्यादा लड़कियों के अश्लील वीडियो, 8 आरोपी के मोबाइल में मिले, पढ़ें अमरावती कांड के बड़े खुलासे

Amravati Adult Videos Scandal: अमरावती के अश्लील वीडियो कांड की जांच पुलिस गहराई से कर रही है। क्योंकि पुलिस को मामले में कई लोगों के शामिल होने का शक है। इस मामले से पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई लड़कियों के वीडियो भी बरामद हुए हैं।

Amravati Adult Videos Scandal

Amravati Adult Videos Scandal

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सामने आए अश्लील वीडियो कांड ने अब पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। शुरुआती जांच में इसे कुछ वायरल वीडियो तक सीमित मामला माना जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ा रही है, वैसे-वैसे इस मामले की परतें खुलती जा रही हैं। अब पुलिस इसे सिर्फ एक व्यक्ति का अपराध नहीं मान रही, बल्कि इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की संभावना भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी गिरफ्तारी से जांच में आया नया मोड़

मामले में पुलिस ने दूसरी बड़ी गिरफ्तारी करते हुए उजेर खान इकबाल खान को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि उसने मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर के मोबाइल से अश्लील वीडियो डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया। पुलिस फिलहाल उससे गहन पूछताछ कर रही है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

मुख्य आरोपी के फोन में भी मिले वीडियो

मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर के मोबाइल फोन से अब तक 8 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन वीडियो और फोटो के जरिए पीड़ित लड़कियों को ब्लैकमेल करता था वीडियो अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए होने की आशंका है। पीड़ित लड़कियां नागपुर, अमरावती और आसपास के क्षेत्रों की बताई जा रही हैं।

विज्ञापन

पुलिस कर रही नेटवर्क की गहराई से जांच

पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी अकेला काम कर रहा था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। वीडियो किस प्लेटफॉर्म पर और कितनी व्यापकता से फैलाए गए? क्या इसमें किसी संगठित गिरोह या साइबर नेटवर्क की भूमिका है? पुलिस का कहना है कि डिजिटल फॉरेंसिक जांच के जरिए मोबाइल डेटा, सोशल मीडिया ट्रेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूत खंगाले जा रहे हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। यह मामला न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि साइबर सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ