---विज्ञापन---

देश angle-right

TCS Nasik Case: यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों से मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के नासिक में मौजूद टीसीएस ऑफिस में महिला कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोप सामने आए हैं. फिलहाल, इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम जांच में जुटी है.

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के नासिक में मौजूद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के एक ऑफिस में सामने आए यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले ने पूरे देश में हलचल मचा दी है. ये केस तब सामने आया जब एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और बाद में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. फरवरी में नासिक शहर पुलिस में एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नासिक में मौजूद आईटी कंपनी TCS में काम करने वाली एक हिंदू महिला रमजान के रोजे रख रही थी. यह पहली सूचना थी, जिसके आधार पर पुलिस ने टीसीएस ऑफिस में सीक्रेट मिशन चलाया. इस अभियान से पता चला कि कंपनी के कई टीम लीडर कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न, रेप और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामलों में शामिल थे. जांचकर्ताओं का कहना है कि व्हॉट्सएप चैट से मिली जानकारी के आधार पर हुई जांच में पता चला कि मलेशिया से जुड़े एक प्रीचर इरमान को वीडियो कॉल के जरिए पीड़ितों से मिलवाया गया था.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत, सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

---विज्ञापन---

अब तक 7 लोग गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने कंपनी में वर्किंग सात लोगों को गिरफ्तार किया. ये मामला अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो गया है. पुलिस ने यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोप में कम से कम नौ FIR दर्ज की हैं. बीजेपी नेता बंदी संजय कुमार ने इसे ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का मामला बताया है, वहीं टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस मामले को बेहद चिंताजनक और दर्दनाक बताते हुए कहा है कि केस की गहन जांच चल रही है. टीसीएस ने एक बयान जारी कर कहा है कि वो किसी भी तरह के उत्पीड़न और जबरदस्ती के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस पॉलिसी अपनाती है और जांच के दायरे में आए कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

HR मैनेजर अभी भी फरार

इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तार शामिल हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक और कर्मचारी अश्विन चैनानी को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं, 14 अप्रैल को इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, HR मैनेजर निदा खान अभी भी फरार हैं, क्योंकि जांचकर्ता उनकी भर्ती प्रक्रियाओं और संगठन में उनकी भूमिका की बारीकी से जांच कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से ज्यादातर महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. पीड़ित महिलाओं की सैलरी 18,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच है.

---विज्ञापन---

बैंक खातों की जांच जारी

पीटीआई समाचार एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या उन्हें अवैध कारनामों को अंजाम देने के लिए कहीं से पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं. पुलिस ने आठ महिला कर्मचारियों की शिकायतों की जांच के लिए एसीपी लेवल के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. इन महिला कर्मचारियों ने दावा किया है कि उनके वरिष्ठ सहकर्मियों ने उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न किया और HR डिपार्टमेंट ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया.

ये भी पढ़ें: भायंदर में भीषण आग: सिलेंडर धमाकों से झोपड़पट्टी खाक, 3 की मौत, 29 सिलेंडर सुरक्षित निकाले

---विज्ञापन---
First published on: Apr 15, 2026 10:06 AM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola