Live Updates
पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु को लगा झटका, अग्रिम जमानत याचिक खारिज
पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु को झटका लगा है। आशु की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। लुधियाना की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गुरप्रीत कौर की अदालत ने फैसला सुनाया।
बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आशु पर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जांच किए जा रहे एक विवादास्पद भूमि आवंटन मामले में शामिल होने का आरोप है।
छत्रपति संभाजीनगर में बारिश के बाद हादसे में 2 की मौत
नगर आयुक्त जी. श्रीकांत ने बताया कि आज शाम करीब 6-6.30 बजे छत्रपति संभाजीनगर में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। इसके कारण शहर में दो घटनाएं हुईं। पहली घटना, भगतसिंह नगर में एक महिला पेड़ उखड़कर उस पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी घटना, सिद्धार्थ गार्डन के पास प्रवेश द्वार पर एक ढांचा ढह गया और वहां खड़े दो लोगों पर गिर गया। उनकी मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हमने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सूचना दी है। पीड़ित परिवारों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। सिर्फ इस इमारत का ही नहीं बल्कि अन्य टूटी इमारतों का भी मूल्यांकन किया जाएगा और अगले 7 दिनों के भीतर एक विशेष ऑडिट किया जाएगा।
'सुभासपा की ताकत को अखिलेश यादव 2022 में जान गए', ओम प्रकाश राजभर का बयान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में कहा कि सुभासपा की ताकत को अखिलेश यादव 2022 में जान गए हैं। जब हमने उनका साथ छोड़ा तब उन्होंने हमारी पार्टी के 2-4 नेताओं को विधायक बनाने का लालच दिया और ओम प्रकाश राजभर को कमजोर करने के कहा। वहां से माल लेकर आने के बाद नेताओं के बीच बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। वे लोग खुद बयान दे रहे हैं। अखिलेश यादव की सोच गलत है। पैसे और संसाधन से सुभासपा को कमजोर नहीं किया जा सकता। वे खुद कमजोर हो रहे हैं।
तमिलनाडु के मदुरै में 85 लोगों को बिगड़ी तबीयत, फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में हुए भर्ती
मदुरै सरकारी राजाजी अस्पताल के डीन के अनुसार, तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक मंदिर उत्सव में भोजन करने के बाद मदुरै में संदिग्ध फ़ूड पॉइजनिंग के कारण 85 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। कुछ अन्य लोगों को विरुधुनगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी वर्तमान में घटना की जांच कर रहे हैं।
2014 से पहले लोगों का इस लोकतांत्रिक व्यवस्था से विश्वास डगमगाने लगा था : केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आजादी के बाद दिल्ली में जिस तरह की सरकारें अधिकांश समय तक रहीं और 2014 से पहले जिस तरह की स्थितियां बन गई थी, उस वक्त सामान्य लोगों का इस लोकतांत्रिक व्यवस्था से विश्वास डगमगाने लगा था। 11 साल के इस कालखंड में बड़े, कड़े, ऐतिहासिक और देशहित के फैसले लेकर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार देश के लोगों में वह विश्वास फिर अर्जित करने में कामयाब हुई है।
'महायुति के तहत चुनाव लड़ेंगे', CM देवेंद्र फडणवीस का बयान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अकोला में कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में गठबंधन पर फैसला लेने का अधिकार हमारे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव समिति को है, किसी और को नहीं। हमारी भूमिका यह है कि हम महायुति के तहत चुनाव लड़ेंगे। कुछ जगहों पर, जहां यह संभव नहीं है, वहां दोस्ताना लड़ाई है।
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने HC से वापस ली PIL
बटला हाउस डिमोलिशन मामले में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली उच्च न्यायालय से अपनी जनहित याचिका (PIL) वापस ले ली है। उन्होंने ओखला के बटला हाउस इलाके में DDA द्वारा जारी किए गए तोड़फोड़ के नोटिस को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
Breaking News LIVE Updates: आज सचिन पायलट के पिता की पुण्यतिथि
Breaking News LIVE Updates: आज सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद सचिन पायलट ने कहा कि राजेश पायलट जोड़ने वाले नेता थे। उन्होंने कांग्रेस के जरिए देश और जनता की सेवा की। 1971 की लड़ाई में वायु सेवा के जंगी जहाज चलाकर उन्होंने दुश्मनों के दांत खट्टे किए। किसानों के वे बड़े नेता थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। मुझे और उनके जानने वालों को उन पर गर्व रहेगा।
Breaking News LIVE Updates: दिल्ली में बाढ़ प्रबंधन पर हुई बैठक खत्म
Breaking News LIVE Updates: दिल्ली में आज मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण को लेकर अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की। बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक मंत्री प्रवेश वर्मा और कई सांसद मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सभी विपरीत परिस्थितियों की तैयारी कर रही है। पिछली सरकारों ने अगर इस ओर ध्यान दिया होता तो आज यह हालत नहीं होती।
CM ने कहा कि 2 साल पहले दिल्ली में बाढ़ आई, लेकिन सरकार की नाकामी के चलते बैराज के गेट तक नहीं खुले। सरकार इस ओर काम कर रही है। डिसिल्टिंग का काम चल रहा है, बैराज के गेट खोले जा सकेंगे। बाढ़ के हालातों को कंट्रोल करने के लिए बेहतर तैयारी और बेहतर काम चल रहा है। एक्स्ट्रा स्टाफ और पंप लगाए गए हैं।
Breaking News LIVE Updates: दिल्ली में मानसून से पहले अहम बैठक
Breaking News LIVE Updates: दिल्ली में मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर अहम बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण को लेकर अहम बैठक चल रही है। बैठक में डिविजनल कमिश्नर फूड कंट्रोल ऑर्डर 2025 जारी करेंगे। बैठक में कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद हैं।
Breaking News LIVE Updates: पटना में फिर दिनदहाड़े फायरिंग
Breaking News LIVE Updates: बिहार के पटना जिले में एक बार फिर दिनदहाड़े फायरिंग हुई है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और एक शख्स घायल हुआ है। लगातार तीसरे दिन पटना में गोलीबारी हुई है। मैनपुरी में भी अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें से एक की मौत हो गई थी और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
Breaking News LIVE Updates: गुजरात के वकीलों को नहीं मिला वेतन
Breaking News LIVE Updates: गुजरात के 300 से अधिक सरकारी वकीलों को 3 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिला, तालुका और महानगर पालिका स्तर पर नियुक्त सरकारी वकील वेतन के लिए परेशान हैं। सरकारी वकीलों का कहना है कि वे नियमित रूप से अदालत में सरकार के मामलों की पैरवी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा। कई वकीलों ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, वेतन भुगतान में देरी का कारण राज्य के कानून विभाग और गृह विभाग में आपकी तालमेल न होने को बताया जा रहा है, जिसके चलते प्रशासनिक प्रक्रियाओं में अड़चन आ रही है। वेतन की आस लगाए बैठे पंचमहल के 10 महीसागर के 4, दाहोद के 7 वकील सहित सभी सरकारी वकीलों ने सरकार से जल्द से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है। यदि जल्द ही वेतन नहीं मिला तो वकीलों ने आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
Breaking News LIVE Updates: आज PM मोदी से मिलेंगे दिल्ली के विधायक और सांसद
Breaking News LIVE Updates: दिल्ली के सभी भाजपा विधायक और सांसद आज 11 जून दिन बुधवार की शाम को 6.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुलाकात में विकसित दिल्ली को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के विधायकों और सांसदों का मार्गदर्शन करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ली के विधायकों से प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली मुलाकात है।
Breaking News LIVE Updates: कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक आज
Breaking News LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक शुरू होने वाली है। बैठक सुबह 9:40 बजे शुरू होगी, जिसमें सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके आबाद सीसीईए यानी कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक होगी और उसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी।
Breaking News LIVE Updates: जालंधर में स्पोर्ट्स हब का शिलान्यास आज
Breaking News LIVE Updates: पंजाब में खेल को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। आज जालंधर में नए स्पोर्ट्स हब का मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल शिलान्यास करेंगे। 77 करोड़ रुपये की मेगा स्पोर्ट्स परियोजना का नींव पत्थर रखेंगे। बर्ल्टन पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स हब बनेगा।
Breaking News LIVE Updates: आज लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन
Breaking News LIVE Updates: आज बिहार के दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन है। सांसद बेटी मीसा भारती और परिवार के बच्चों ने देर रात केक काटकर लालू का जन्मदिन मनाया। राष्ट्रीय जनता दल के ट्विटर हैंडल पर कार्यकर्ताओं को संदेश के लिए वीडियो जारी किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया है कि वह तीन काम आज करें। आज लालू यादव के बर्थडे को राष्ट्रीय जनता दल ने इसे सद्भावना दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता आज पूरे बिहार में कई स्थानों पर गरीब नाथ भोज का आयोजन करेंगे। गरीबों को कपड़े बाटेंगे, भोजन कराएंगे। बच्चों के बीच कपड़े और किताबें बाटेंगे।
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है और इस मौके पर आज बिहार में उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उड़ान एक बार फिर टल गई है। इसरो-नासा के जॉइंट मिशन Axiom-4 के तहत वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होंगे और 14 दिन तक स्पेस स्टेशन में रहेंगे, लेकिन 4 बार मिशन की लॉन्चिंग टल चुकी है। बेंगलुरु भगदड़ केस में RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले की याचिका पर आज सुनवाई होगी। निखिल ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए याचिका दायर की है।
आज पहली बार लोग करेंगे बाबा अमरनाथ के दर्शन
अमरनाथ यात्रा चल रही है और आज श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा और दर्शन किए जाएंगे। इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान 125 जगहों पर लंगर लगाए जाएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में 15 जून को खेला जाएगा। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को इजरायल 1 मिलियन डॉलर का जेनेसिस पुरस्कार देगा और वह आज इजरायल की संसद में भाषण भी देंगे। पंजाब के जालंधर में बनने वाले स्पोर्ट्स हब का आज भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल शिलान्यास करेंगे। भारी विरोध के बीच मुहम्मद यूनुस की ब्रिटेन यात्रा शुरू हो गई है।
इसके अलावा आज देश-विदेश की खबरों से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
23 mins ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
24 mins ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
6 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
7 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines