प्राइवेट पार्ट में जख्म, दांतों से काटने के निशान...कोलकाता रेप-मर्डर केस पीड़िता की पोस्टमार्टम-अटॉप्सी रिपोर्ट डराने वाली

Doctor Rape Murder Case Update: कोलकाता में हैवानियत का शिकार हुई डॉक्टर की ऑटोप्सी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसके खुलासे चौंकाने वाली है। लड़की के साथ हवस के भूखे संजय रॉय ने इतनी दरिंदगी की कि पोस्टमार्टम करने वाले भी सहम गए।

Kolkata Doctor Rape Murder Case Accused Sanjay Roy

Kolkata Doctor Rape Murder Case Accused Sanjay Roy

विज्ञापन

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत मामले में ताजा अपडेट सामने आया है। वहीं मृतका की पोस्टमार्टम और ऑटोप्सी रिपोर्ट भी सामने आ गई हैं। वारदात सुबह 3 से 5 बजे के बीच अंजाम दी गई और आरोपी संजय रॉय ने डॉक्टर के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की। पोस्टमार्टम और ऑटोप्सी रिपोर्ट के खुलासे दिल दहलाने वाले हैं। इस खौफनाक वारदात के विरोध में देशभर के 3 लाख डॉक्टर सड़कों पर हैं। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसे अपने किए का पछतावा नहीं है। उसका कहा है कि चाहे तो उसे फांसी पर चढ़ा दो।

यह भी पढ़ें:History: 21000 फीट ऊंचाई पर भीषण हादसा; पलटियां खाते हुए विमान जमीन पर गिरा, मारे गए 85 पैसेंजर्स

विज्ञापन

DNA मैंपिंग कराएगी पुलिस

पुलिस ने सीमेन की DNA मैपिंग कराने का फैसला लिया है, ताकि यह पता चले कि क्या वारदात में अन्य लोग भी शामिल थे। मामला कोलकाता हाईकोर्ट तक पहुंचा गया है। 3 याचिकाओं पर सुनवाई होगी, जिसमें से एक याचिका पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने के खिलाफ है। चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मृतका के परिजनों से मिल चुकी हैं। उन्होंने दावा किया है कि अगर 18 अगस्त तक पुलिस केस सुलझा नहीं पाई तो केस CBI को सौंप दिया जाएगा। वहीं आरोपी के खिलाफ रेप-मर्डर केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।

पोस्टमार्टम और ऑटोप्सी रिपोर्ट के खुलासे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को पुलिस ने पीड़िता परिवार को उनकी मृतका बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी। इसमें खुलासा हुआ है कि डॉक्टर के साथ पहले रेप किया गया। इस दौरान उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इस बीच गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पीड़िता की आंखों में भी गहरे जख्म हैं, क्योंकि आरोपी संजय रॉय ने उसके चेहरे पर इतनी जोर से पंच मारा कि उसका चश्मा टूट गया। चश्मा आंख में धंस जाने के कारण आंखों से खून निकला था।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा मृतक के प्राइवेट पार्ट में जख्म मिले हैं। चेहरे से लेकर पैरों तक, जगह-जगह दांतों से काटने के निशान हैं। उसकी गर्दन टूटी मिली है। ऑटोप्सी करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि डॉक्टर को चोटें सेक्शुअल पेनिट्रेशन और एंटीमॉर्टम हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो लड़की को तब तक मारा पीटा किया, जब तक वह जिंदा थी और अपने साथ हो रही दरिंदगी का विरोध कर रही थ। उसके प्राइवेट पार्ट पर जख्म दुष्कर्म करने के दौरान दिए गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ