---विज्ञापन---

4 आंखों वाला कछुआ, दुर्लभ बंदर-अजगर; 20 से ज्यादा खतरनाक जानवर लेकर एयरपोर्ट पर उतरा पैसेंजर

Animals Smuggling Case: दुर्लभ और खतरनाक प्रजातियों वाले जानवरों की तस्करी का मामला सामने आया है। 20 से ज्यादा जानवर पुलिस ने जब्त किए हैं। एक शख्स इन्हें लेकर एयरपोर्ट पर उतरा, जिसे कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

Rare Wild Animals Smuggling: देश में दुर्लभ प्रजातियों के खतरनाक 20 से ज्यादा जानवरों का एंट्री हुई है। एक शख्स ने थाईलैंड से लेकर भारत आया, जिसे चेन्नई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि इन जानवरों की तस्करी की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने ट्रैप लगाकर पैसेंजर को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर उस शख्स को भी पकड़ा, जिसे यह जानवर डिलीवर किए जाने थे। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद चेन्नई पुलिस ने आरोपियों के घर छापेमारी की तो और भी दुर्लभ प्रजातियों के जानवर मिले। चेन्नई पुलिस ने सभी जानवरों को जब्त करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जो जानवर जब्त किए गए हैं, वे विदेशी हैं, लेकिन इन्हें भारत क्यों लाया गया, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

तस्कर से बरामद हुए ये जानवर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद मीरा सरधराली के रूप में हुई है, जिससे 22 वन्यजीव बरामद हुए हैं। इनमें एक इंडोनेशिया और मलेशिया में पाया जाने वाला सियामांग गिब्बन प्रजाति का बंदर, 2 सुंडा उड़ने वाले लेमर्स, एक लाल पैर वाला कछुआ, 5 इंडो चेनी बॉक्स कछुए, 9 कछुए 4 आंखों वाले, एक कील्ड बॉक्स कछुआ, 2 हरे रंग के अजगर और 1 सफेद रंग का अजगर, भारतीय कछुआ, ट्राईकैरिनेट पहाड़ी कछुआ, काला तालाब कछुआ, स्टार कछुआ और रॉयल बॉल अजगर शामिल हैं।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, दोनों स्मगलरों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। विदेश से कछुए भारत क्यों लाए गए? इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी जानवर स्वस्थ हालत में हैं। इन्हें इनके देश वापस भेजने के प्रबंध सरकार की अनुमति मिलने के बाद किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

झील में 540 अरब डॉलर का खजाना; गर्म पानी के अंदर इतना ‘सफेद सोना’ कहां से आया? रिसर्च करके चौंके वैज्ञानिक

First published on: Aug 13, 2024 09:04 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola