West Bengal Lok Sabha Election 2024: (अमर देव पासवान, दुर्गापुर), आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कई नेता हमलावार हो गए हैं। चुनावों में जीत हासिल करने के लिए राजनेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस फेहरिस्त में अब पूर्व क्रिकेटर और TMC नेता कीर्ति आजाद का नाम भी जुड़ चुका है। पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कीर्ति आजाद ने कई राजनीतिक दलों पर अपनी बल्लेबाजी का धौंस जमाया है।
बीजेपी पर साधा निशाना
दुर्गापुर में स्थित शनि मंदिर के दर्शन करने के बाद कीर्ति राज ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान कीर्ति राज ने सभी राजनीतिक पार्टियों पर बारी-बारी निशाना साधा है। बीजेपी के बारे में बात करते हुए कीर्ति राज ने कहा कि, इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को वह जीरो पर आउट कर देंगे, ऐसा सिक्सर मारेंगे कि भाजपा चुनावी मैदान ही नही बल्कि बंगाल से ही बाहर हो जाएगी।
कीर्ति से डरे विरोधी
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने दुर्गापुर सीट से कीर्ति आजाद को सासंदीय उम्मीदवार नियुक्त किया है। मगर कीर्ति के विरोध में अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। इसपर बात करते हुए कीर्ति आजाद का कहना है कि उनकी बॉलिंग से सब डर गए हैं इस लिए चुनावी मैदान में उनके सामने अभी तक कोई नही है वह अकेले हैं।
कीर्ति ने की ममता की तारीफ
विरोधी दलों को खरी-खोटी सुनाते हुए कीर्ति ने ममता बनर्जी की भी खूब तारीफ की है। कीर्ति आजाद ने कहा, जिस चुनावी मैदान में खुद मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी जैसी कैप्टन खड़ी हो तो मैदान में उनको देख बड़े -बड़ों की हालत खराब हो जाती है। वह डर के मारे घर से ही नही निकलते। यही नहीं कीर्ति ने ममता को बंगाल की शेरनी और महिषासुर मर्दिनी बताया है।
बता दें कि 2021 में हुए बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ने 200 पार का नारा दिया था। जिसका इशारा करते हुए कीर्ति आजाद ने कहा कि, 200 पर का स्लोगन लगाने वाले 100 भी पार नही कर पाए दीदी (ममता बनर्जी) ने 200 पार कर पांच सीट ज्यादा लाकर भी दिखा दिया और सभी महिसासुरों को हरा दिया।
लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीतेंगी ममता?
कीर्ति आजाद ने लोकसभा चुनाव में बंगाल की सभी 42 साटों पर सीत हासिल करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि,इस बार बंगाल मे 42 की 42 सीटों पर तृणमूल की जीत होगी। उन्होने विरोधियों द्वारा उनको बाहरी बताए जाने पर कहा 22 मार्च 1912 में अंग्रेजों ने बिहार, बंगाल और उड़ीसा को अलग कर दिया उससे पहले तो सब एक था।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines