---विज्ञापन---

देश angle-right

केरल का नाम बदलकर होगा ‘केरलम’? PM मोदी कैबिनेट बैठक में दे सकते हैं हरी झंडी

केरल का नाम बदलकर 'केरलम' होने की चर्चा तेज हो गई है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर PM मोदी की कैबिनेट स्वीकृति दे सकती है। इसको लेकर कई बार मांग उठ चुकी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

सेवा तीर्थ में नया पीएम ऑफिस शिफ्ट होने के बाद आज मोदी कैबिनेट की पहली बैठक है। इससे पहले केरल का नाम बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों ने बताया कि केरल का नाम बदलकर केरलम करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। पीएम मोदी की अध्यक्षता ने कैबिनेट की बैठक जारी है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट केरल सरकार के प्रस्ताव को हरी झंडी दे सकती है।

दरअसल, केरल बीजेपी के अ प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर केरल का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग की थी। चंद्रशेखर ने पत्र में कहा था कि ‘केरलम’ नाम मलयालम भाषा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: त्रावणकोर से केरल और अब केरलम! जानिए आजादी के बाद किन-किन राज्यों ने बदला अपना नाम

इसके अलावा जून 2024 में केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था। इसमें केरल राज्य के नाम को आधिकारिक दस्तावेजों में ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग की गई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को भी पत्र लिखा जा चुका है। राजीव ने कहा कि भाजपा हमेशा से इस महान राज्य को, जो अपनी समृद्ध परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है, ‘केरलम’ के रूप में ही देखती आई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मनाली-नैनीताल घूमकर हो गए बोर? इन खूबसूरत ऑफबीट जगहों की करें अगली ट्रिप

First published on: Feb 24, 2026 11:43 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola