'कांग्रेस दिवालियापन का शिकार...', कर्नाटक के बागलकोट में अमित शाह बोले- 'आप BJP से आए नेताओं के दम पर लड़ रहे चुनाव'
Edited By Bhola Sharma

Union Home Minister Amit Shah
Edited By Bhola Sharma

Union Home Minister Amit Shah
Karnataka Assembly Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय कर्नाटक के दौरे पर हैं। दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने बागलकोट में चुनावी रैली की। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के पास नेताओं की कमी है। भाजपा से आए हुए नेताओं के आधार पर चुनाव लड़ते हैं। यह बताता है कि आपकी पार्टी में दिवालियापन आ गया है।
अमित शाह ने इशारों में पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी पर तंज कसा। ये दोनों लिंगायत समुदाय के बड़े नेता हैं और टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए।
यह भी पढ़ें: Poonch Attack: आतंकी संगठन PAFF ने जारी की ट्रक पर हमले की 2 तस्वीरें, लिखा- नजरें शिकार पर हैं
अमित शाह ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन की सरकार भाजपा की है तो दूसरी तरफ रिवर्स गियर सरकार है। कांग्रेस की सरकार बनी ना तो कर्नाटक का विकास रिवर्स गियर में पड़ने वाला है। ये पीढ़ी परिवर्तन का चुनाव है और हम मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाएंगे।
#WATCH | "We believe that reservation should not be given on the basis of religion," says Union Home Minister Amit Shah on the Karnataka government's decision to scrap 4% OBC reservation for Muslims. pic.twitter.com/ROJYzT0O3h
— ANI (@ANI) April 25, 2023
कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं। यहां 10 मई को मतदान होगा, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। 2018 के चुनाव में भाजपा ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जबकि कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटों को पाने वाली पार्टी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: