Aaj Ki Taaza Khabar Updates: ED ने अभिषेक बनर्जी को 15 जून को पेश होने के लिए भेजा समन

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: कर्नाटक की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस बड़े राजनीतिक बदलाव के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है.

Breaking News 1.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: कर्नाटक की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस बड़े राजनीतिक बदलाव के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है.

विज्ञापन

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच RBI ने बेचा 12 अरब डॉलर का सोना?

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाए रखने और रुपये पर दबाव कम करने के लिए अपने सोने के भंडार का कुछ हिस्सा बेचा है. ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 मई को समाप्त हुए दो सप्ताह के दौरान आरबीआई ने लगभग 12 अरब डॉलर (लगभग 1.14 लाख करोड़ रुपये) मूल्य का सोना बेचा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान केंद्रीय बैंक ने करीब 7.5 अरब डॉलर (713.23 अरब रुपये) की विदेशी मुद्रा संपत्तियां भी जोड़ीं.

विज्ञापन

मौत के महीनों बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार

ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार होगा. सरकार ने तीन दिन के राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का एलान किया है. खामेनेई अमेरिका-इस्राइल युद्ध के पहले दिन मारे गए थे. यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने दी है. तेहरान के डिप्टी मेयर मोहम्मद अमीन तवाकोली-जादेह ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कई बड़े शहरों में शोक जुलूस निकाले जाएंगे.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डी.के. शिवकुमार को पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- कर्नाटक के विकास और जनकल्याण के लिए मिलकर काम करेगी केंद्र सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर डी.के. शिवकुमार को बधाई। उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार लोगों के कल्याण के लिए कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ED ने अभिषेक बनर्जी को 15 जून को पेश होने के लिए भेजा समन

ED ने अभिषेक बनर्जी को 15 जून को पेश होने के लिए समन भेजा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से इस्तीफा दिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंची ED की टीम, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन देने की कार्रवाई

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में समन देने के लिए ED अधिकारियों की एक टीम TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक सरकार में नए मंत्रियों की एंट्री, के.एच. मुनियप्पा समेत चार नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार में के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल और रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद की शपथ ली।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डीके शिवकुमार को सीएम बनने पर संजय सरावगी की शुभकामनाएं, बोले- कर्नाटक में भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने डीके शिवकुमार के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर कहा,"नए मुख्यमंत्री बन रहे हैं मेरी बहुत-बहुत शुमकामनाएं। कांग्रेस में आपस का मामला चलते रहता है और कांग्रेस में आपस का विवाद है बीजेपी सरकार में तो एक सरकार 15-20 सालों तक चलती है और प्रत्येक बार बहुमत भी बहुत ज्यादा आता है हमारे विधायक भी बहुत ज्यादा बनकर आते हैं लेकिन जो भी विपक्षी दल में हैं वो कई बार सीएम बनते हैं और दूसरी बार तो आने की बात ही नहीं है कर्नाटक का जो माहौल है पूरा कर्नाटक भाजपा के पक्ष में हैं। ऐसा दिखाई दे रहा है।" मालवीय नगर में आग की घटना पर उन्होंने कहा,"दुखद घटना है सभी मृतकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है और मृतकों के प्रति मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।" आगामी MLC चुनाव पर उन्होंने कहा,"NDA एकजुट है NDA मिलकर चुनाव लड़ेगी और हमारे जितने विधायक उस अनुपात में सभी जीतकर आएंगे...उम्मीदवार का निर्णय हो जाएगा तो आपको बताया जाएगा."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, डीएम बोले- 1.23 करोड़ रुपये की होगी रिकवरी

गाजियाबाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदार ने बताया, "मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्लुगड़ी ग्राम में हम आए हैं। यहां पर 1 हेक्टेयर जमीन पर मदरसा बनाकर कब्जा किया गया था जिसे लेकर तहसीलदार कोर्ट के द्वारा ध्वस्तिकरण के आदेश दिए गए थे। जिसे लेकर आज ध्वस्तिकरण का अभियान चल रहा है। आज ध्वस्तिकरण किया गया है। 1 करोड़ 23 लाख रुपये की कुल रिकवरी इस प्रकरण में निकाली गई है। जिसे वसूला जाएगा।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डी.के. शिवकुमार ने आज लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपनी मां गौरम्मा से की मुलाकात

कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आज लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपनी मां गौरम्मा से मुलाकात की।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग पर भाजपा विधायक संजय गुप्ता का बयान, बोले- दोषियों और षड्यंत्रकर्ताओं को मिलेगी कड़ी सजा

कल रात पटना में शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई घटना पर भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा, "मैं इस इलाके का जनप्रतिनिधि हूं। इस पूरे क्षेत्र में न केवल बिहार बल्कि देश के कई हिस्सों से छात्र अपनी तैयारी के लिए आते हैं... यहां पर कहीं से भी किसी तरह के तनाव की स्थिति ठीक नहीं है... आपस में यदि प्रतियोगिता है तो वो कहीं और दिखानी चाहिए... जो भी घटना हुई है, उससे हम सभी दुखी हैं। खासकर छात्रों के बीच इस तरह की घटना का होना ठीक नहीं है। पुलिस इसमें पूरी कड़ाई से जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी... गिरफ्तारी के साथ-साथ ऐसी घटनाओं को आगामी समय में कैसे रोका जाए, उसे लेकर हमने बातचीत की है... जल्द से जल्द पुलिस दोषियों को सजा देगी ही लेकिन इसके जो षड्यंत्रकर्ता होंगे उन्हें भी सजा मिलेगी..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, डायरेक्टर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, पटना पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में एक कोचिंग संस्थान का डायरेक्टर भी शामिल है। फिलहाल, पुलिस पूरी घटना और इसमें अन्य संदिग्धों की संभावित संलिप्तता की सक्रियता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'अच्छी सरकार चली है, आगे भी चलेगी', डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण पर कहा, "...जिन्होंने पिछले तीन साल से सरकार चलाई उन्होंने भी अच्छी सरकार चलाई है और आगे भी अच्छी सरकार चलेगी। कांग्रेस की ही नीतियों को उन्हें आगे बढ़ाना है इसमें कोई दो राय नहीं है। कांग्रेस की नीतियों को वे अच्छे से लागू करेंगे..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर आज राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, सिद्धारमैया ने की पुष्टि

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पुष्टि की है कि कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर, जो सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में राज्य के गृह मंत्री थे, आज लोक भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में पुराने बसों और ट्रकों को हटाने का फैसला ले सकती है कैबिनेट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में पुराने बसों और ट्रकों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए कैबिनेट आज फैसला ले सकती है. आज सुबह 11:30 बजे होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में पुराने व्यावसायिक वाहनों के प्रतिस्थापन के लिए ब्याज सब्सिडी (Interest Subvention) योजना को मंजूरी दिए जाने की संभावना है.

सूत्रों के मुताबिक, योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों और ट्रकों की खरीद पर ब्याज में राहत दी जा सकती है. इसके अलावा, पुराने वाहनों को बदलकर नए BS-VI मानक वाले वाहनों की खरीद पर भी इस लाभ का विस्तार किए जाने की संभावना है.

इस पहल का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करना, स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना और पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को सड़कों से हटाना है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज सुबह 11:30 बजे निर्धारित है, जिसमें इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीःके रेस्टोरेंट में लगी आग से 10 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है. आग की वजह से फंसे कुछ लोगों को बचा भी लिया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असली TMC का दावा करने पहुंचे बागी विधायक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में TMC के बागी विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं. इन विधायकों ने स्पीकर रथिन घोष को नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के संबंध में पत्र सौंपेंगे और यह दावा करेंगे कि वे ही असली TMC है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना की शत्रुजीत ब्रिगेड ने किया अपनी क्षमताओं का परीक्षण

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना की शत्रुजीत ब्रिगेड ने आगरा में गहन युद्ध और क्लोज क्वार्टर बैटल प्रशिक्षण के दौरान अपनी ऑपरेशनल तैयारी को दिखाया. जटिल निर्मित वातावरण में आयोजित इस प्रशिक्षण ने सैनिकों की गतिशील रूम इंटरवेंशन, सटीक लक्ष्य भेदन, त्वरित निर्णय लेने और वास्तविक परिस्थितियों में समन्वित टीम कार्रवाई की क्षमताओं का परीक्षण किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ-सरकार ने प्रदेश में छह माह तक हड़ताल पर लगाई पाबंदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश सरकार ने छह माह के लिए हड़ताल पर पाबंदी लगा दी है. प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इसमें कहा गया है कि राज्य के कार्यकलापों के संबंध में किसी लोकसेवा और राज्य सरकार के नियंत्रण वाले निगम या स्थानीय प्राधिकरण पर यह आदेश लागू होगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर के कोचिंग सेंटर में हुई तोड़फोड़ का CCTV फुटेज आया सामने

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर के कोचिंग सेंटर में हुए तोड़फोड़ की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. जिसमे कुछ लोग उनके गार्ड के साथ मारपीट और पोस्टर होर्डिंग फाड़ते नजर आ रहे है. हालांकि पुलिस की जाँच में सामने आया है कि घटना के पीछे खान सर के जी एस कोचिंग के बगल में चलने वाले ज्ञान बिंदु कोचिंग का हाथ है. घटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग के गार्ड और स्टाफ शामिल हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह करीब 9:16 बजे घटना को “मेक-4” घोषित किया गया और अतिरिक्त फायर यूनिट्स को बुलाया गया. मौके पर कुल 10 दमकल वाहन आग बुझाने के अभियान में जुटे रहे. फिलहाल आग लगने के कारणों और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बहरीन आर्मी ने जारी किया गाइडलाइन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बहरीन आर्मी ने अपने लोगों को युद्ध से जुड़ा गाइडलाइन जारी किया. लोगों से ईरानी मिसाइल के मलबे, टुकड़े को हाथ नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं. कहीं भी ईरानी मिसाइल या ड्रोन के टुकड़े मिलने पर तुरंत 112 पर सूचना देने की अपील की है. लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है और विस्फोटकों के जहां-तहां मौजूद होने की आशंका जतायी गई है.

पटनाः ‘खान सर’ के कोचिंग संस्थान के बाहर जुटे छात्र

बिहार के पटना में मुसल्लहपुर हाट के पास शिक्षक ‘खान सर’ के कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई है. कल रात उनके कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी. मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC में 'तख्तापलट' तय!

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC में 'तख्तापलट' तय! बहिष्कृत MLA ऋतब्रत बनर्जी आज विधानसभा में 'नई TMC' के संबंध में प्रस्तुत कर सकते हैं 53-54 विधायकों के 'समर्थन' वाला पत्र. विक्षुब्ध नेताओं द्वारा राजारहाट-न्यूटाउन में समानांतर वॉर रूम तैयार करने की भी खबरें हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक होने की उम्मीद है, जिसमें परिवहन और कृषि सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के लगभग डेढ़ दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: RBI की मौद्रिक नीति बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज से शुरू हो रही है. इस बैठक के फैसलों और रेपो रेट की घोषणा 5 जून को की जाएगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी अध्यक्ष का पटना दौरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना के दौरे पर हैं, जहां वे आगामी विधान परिषद चुनाव और बांकीपुर उपचुनाव के लिए सीटों और उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आलाकमान करेगा मंत्रियों के नाम फाइनलः MLA हारिस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के मौके पर कांग्रेस विधायक एन.ए. हारिस ने कहा, “हमारे नेता मुख्यमंत्री बन रहे हैं, आज यह खास दिन है, लेकिन मंत्रियों की दूसरी लिस्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है. मंत्रियों की लिस्ट को अभी हाईकमान से मंजूरी मिलना बाकी है. इसलिए, जब हाईकमान उस लिस्ट को मंजूरी दे देगा, तब हमें पता चलेगा कि कौन-कौन से नए चेहरे शामिल हो रहे हैं. दो लिस्ट आने वाली हैं. कुछ लोग कल शपथ लेंगे. बाकी लोग 15-20 दिनों के बाद शपथ लेंगे.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत ने विपुल को सऊदी अरब में राजदूत नियुक्त किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत ने अनुभवी राजनयिक विपुल को सऊदी अरब में अपना अगला राजदूत नियुक्त किया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नए सीएम पदभार ग्रहण कर रहे हैं, यह सभी के लिए खुशी का पल है- एम. जॉन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु, कर्नाटक: मुख्यमंत्री-पद के लिए नामित डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन ने कहा, 'नए मुख्यमंत्री पदभार ग्रहण कर रहे हैं और हम इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहाँ आए हैं; यह सभी के लिए एक खुशी का पल है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवकुमार के साथ करीब 15 लोग लेंगे शपथः मुनियप्पा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के संबंध में कांग्रेस नेता के.एच. मुनियप्पा ने कहा, 'शिवकुमार के साथ 10 से 15 लोग शपथ ले रहे हैं. ऐसा लगता है कि मैं भी उनमें से एक हूं.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ