जम्मू और किश्तवाड़ में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, मोदी सरकार पर साधा निशाना

जम्मू और किश्तवाड़ जिलों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने खाद्य पदार्थों, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की.

Congress protest

Credit: News24

जम्मू-कश्मीर के जम्मू और किश्तवाड़ जिले में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है. प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खाद्य पदार्थों, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की मार से लोग त्रस्त हैं, लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है.

विज्ञापन

मोदी सरकार पर उठाए सवाल

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को “गूंगी-बहरी सरकार” बताते हुए कहा कि देश की जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाकी प्रचार अभियानों में व्यस्त हैं. उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए और आम लोगों को राहत दिलाए. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और महंगाई के मुद्दे पर जनता की आवाज उठाने का संकल्प दोहराया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Sharma

Pankaj Sharma

पंकज शर्मा एक प्रतिष्ठित टीवी पत्रकार हैं, जिन्हें जम्मू, कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल और पंजाब के गतिशील क्षेत्रों पर रिपोर्टिंग की 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में, न्यूज 24 के जम्मू-कश्मीर में जम्मू ब्यूरो के रूप में कार्यरत, पंकज शर्मा ने 2005 से अपने पत्रकारिता की शुरुआत की थी शुरुआत में विजन चैनल जो जम्मू कश्मीर का स्थानीय चैनल था उसमें काम किया उसके बाद न्यूज़ एक्सप्रेस में काम किया और 10 वर्षों से न्यूज़ 24 के साथ है पंकज शर्मा ने पत्रकारिता जगत में अपनी एक विश्वसनीय आवाज़ के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो अपनी गहन कवरेज और सच्चाई को उजागर करने की प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। IGNOU से MBA और जर्नलिज्म पंकज के पास एक मज़बूत शैक्षणिक आधार है जो शोध और गहन कार्यों के प्रति उनके जुनून को और मज़बूत करता है। कहानी कहने और खोजी रिपोर्टिंग में उनकी कुशलता ने उन्हें इस क्षेत्र में पहचान दिलाई है, जिससे वे अपने साथियों और दर्शकों के बीच एक सम्मानित व्यक्ति बन गए हैं। क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य की गहरी समझ के साथ पंकज शर्मा महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालते रहते हैं, ऐसी कहानियां सामने लाते हैं जो दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होती हैं और जम्मू-कश्मीर की गहरी समझ में योगदान देती हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ