दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम के बीच रातें ठंडी हो रही हैं, हालांकि सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया. मौसम सुहाना रहने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 सितंबर के लिए दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. हालांकि इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है. सोमवार को जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
समुद्र में डीप डिप्रेशन का असर!
उत्तर अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले तीन घंटों में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए डीप डिप्रेशन में बदल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 सितंबर को दोपहर 11:30 बजे यह म्यांमार के मावलामाइन से करीब 40 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और यांगून से करीब 130 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था. इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है और आज रात म्यांमार के यांगून और क्याइकटो के बीच तट को पार कर सकता है. इसके बाद यह अगले दो दिनों में म्यांमार के तटीय इलाकों से होते हुए पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश की ओर बढ़ सकता है.
बारिश के आसार कम, बादल रहेंगे छाए
IMD के मुताबिक 29 सितंबर को दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है. हालांकि मौसम विभाग ने इस दिन पूरी तरह बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं दिया है. ऐसे में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने की उम्मीद है. राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ कम रहने का अनुमान है.
हवाओं की रफ्तार में भी बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी. सुबह के समय इनकी रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. दोपहर में हवा की गति बढ़कर करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. शाम और रात के समय हवाओं की रफ्तार घटकर करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है.
30 सितंबर से मौसम होगा साफ
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 सितंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसके बाद 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.
उत्तर भारत में भी बदल रहा मौसम
IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी. वहीं 30 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. ऐसे में दिल्ली-NCR में भी बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
26 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
1 hr ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines