Kaisa Rahega Kal Ka Mausam 24 February: देश के कई राज्यों में अब गर्मी ने दस्तक दे दी है लेकिन इस बीच बारिश ने भी लोगों को परेशान किया है. आईएमडी के अनुसार, देश के 12 राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. कुछ राज्यों में तेज आंधी -बिजली गिरने से मुश्किलें बढ़ सकती है. अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है.
वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है. आइए जानते हैं कि 24 फरवरी को देश के विभिन्न राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.
12 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत सहित देश के 12 राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है. जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र शामिल हैं. 24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है. 26 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है.
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?
दिल्ली में 24 फरवरी को बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने 24 और 25 फरवरी को आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई है. वहीं, सुबह के समय 10 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी. वहीं, दिल्ली में एक्यूआई 100 से 120 के बीच रहेगा. दिल्ली में कल यानी 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?
यूपी में कल यानी 24 फरवरी को मौसम में कुछ बदलाव होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी यूपी में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है. आईएमडी ने अमरोहा, बागपत और मुरादाबाद में बारिश होने की संभावना जताई है. हालांकि इस दौरान यूपी के कई जिलों जिनमें गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, बलिया, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, सोनभ्रद और भदोही में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, कानपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?
आईएमडी के अनुसार, बिहार में कल यानी 24 फरवरी को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. लेकिन अब बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ेगा. इसके अलावा जहानाबाद, गया, पटना, सारण, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, सम्स्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधुबनी, भागलपुर और पूर्णिया में गर्मी बढ़ेगी. वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
हिमाचल में कैसा रहेगा कल का मौसम?
हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें कुल्लू, शिमला, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और लाहौल-स्पीति शामिल हैं. बारिश के चलते तापमान में कमी आ सकती है. मनाली में कल 24 फरवरी को अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनसल 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है.
उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?
हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी से 28 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी और अल्मोड़ा में बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आएगी. देहरादून में कल 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में बारिश की चेतावनी नहीं है. हालांकि अब कई जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है. आईएमडी ने जयपुर, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, गंगापुर सिटी, जैसलमेर और अनूपगढ़ गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है.
मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?
मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. जिसमें जबलपुर, मुरैना, रीवा, कटनी, सागर, सतना, शहडोल, विदिशा, खरगोन, दतिया में बारिश होने के आसार हैं. भोपाल में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियल रहेगा.
जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा कल का मौसम?
जम्मू-कश्मीर में 24 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई है. आईएमडी के अनुसार, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां में बारिस हो सकती है. वहीं, इसके अलावा ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जम्मू और कठुआ में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है.
तमिलनाडु में कैसा रहेगा कल का मौसम?
तमिलनाडु के पश्चिमी घाट जिलों में से एक या दो स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी और आस-पास के इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
मछुआरों के लिए जारी चेतावनी
मौसम विभाग ने 24 फरवरी को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और दक्षिण-पश्चिम और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के आस-पास के भागों में न जाने की सलाह दी गई है. समुद्री किनारे में तेज हवा चल सकती है, जिसकी स्पीड 30 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
28 mins ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
30 mins ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
6 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
7 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines