हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ज्वाला गुट्टा ने डोनेट किया 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, क्या कोई भी महिला कर सकती है यह काम, जानिए नियम

Jwala Gutta Breast Milk Donation: ज्वाला गुट्टा ने हाल ही में 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट किया है. इसके बाद वे काफी चर्चाओं में हैं. ऐसे में हमें जानना चाहिए कि आखिर कौन ब्रेस्ट मिल्क को डोनेट कर सकता है और कैसे बच्चे इस दूध को प्राप्त कर सकते हैं. क्या हैं इसके नियम जानिए.

विज्ञापन

Jwala Gutta Breast Milk Donation: ज्वाला गुट्टा एक भारतीय बैडमिंटन प्लेयर हैं. वे हमेशा अपने गेम के लिए चर्चाओं में आती थीं, मगर इस बार किसी और काम के लिए उनकी चर्चा हो रही है. दरअसल, उन्होंने हाल ही में 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट किया है. ये काम उन्होंने अपने दूसरे बेबी की डिलीवरी के बाद किया है. ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन के भारत में क्या नियम होते हैं? क्या हर महिला ये काम कर सकती है? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस रिपोर्ट में देंगे.

क्या कोई भी ब्रेस्ट मिल्क डोनेट कर सकता है?

भारत में ब्रेस्ट मिल्क डोनेट करने के पीछे कड़े नियम हैं, मगर उनका पालन करना मुश्किल भी नहीं है. सबसे पहले तो यह कि मां का दूध सिर्फ वही महिला दे सकती है, जिसका प्रसव हुआ हो. यह महिला शादीशुदा या गैर शादीशुदा, दोनों हो सकती है. 18 वर्ष से अधिक महिला की आयु का होना जरूरी होता है. महिला को कोई जटिल बीमारी नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-दिमाग खाने वाले कीड़े से सावधान, जानें कितना है घातक और कैसे करें बचाव? 5 पॉइंट में सबकुछ

विज्ञापन

कौन सी महिलाएं करती हैं मिल्क डोनेट?

स्तनपान दूध का दान करने के लिए महिला को कैंसर, शुगर, कोविड, एड्स और HPV का संक्रमण नहीं होना चाहिए. महिला का बच्चा पूरी तरह स्वस्थ और उसकी दूध की जरूरत पूरी होने के बाद ही दूध का दान किया जा सकता है. मिल्क डोनेशन के लिए मां का दूध नेचुरल तरीके से ही उत्पादन होना चाहिए. अगर कोई महिला किसी भी तरह की दवा या सप्लीमेंट की मदद से मिल्क प्रोडक्शन बढ़ा रही है, तो इसे गैरकानूनी माना जाएगा.

क्या है ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन का प्रोसेस?

भारत में ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन के लिए आपको मिल्क बैंक से संपर्क करना होता है. देश में फिलहाल 100 मिल्क बैंक ही हैं, जो जरूरत के हिसाब से काफी कम हैं. वहीं, सरकारी मिल्क बैंक की बात करें तो देश में मात्र 2 सरकारी सेंटर्स हैं और वो भी दिल्ली में. दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल और एम्स में मिल्क बैंक डोनेशन सेंटर हैं.

विज्ञापन

ब्रेस्ट मिल्क की जरूरत किन बच्चों को होती है?

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल की डॉक्टर सुषमा नांगिया बताती हैं कि जो महिला दूध का दान करती है, उनके दूध की गुणवत्ता की भी जांच होती है. इसलिए, वह उत्तम श्रेणी का दूध माना जाता है. डोनेशन वाले दूध की जरूरत उन बच्चों को होती है जो NICU में रहते हैं. एनआईसीयू का मतलब होता है नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट. यहां प्रीमैच्योर बच्चों को रखा जाता है. कई बार बेबी समय से पहले डिलीवर हो जाता है, इसलिए उनकी मां का शरीर दूध का निर्माण नहीं कर पाती हैं. ऐसे केस में अस्पताल बाहर से ब्रेस्ट मिल्क खरीदते हैं ताकि बच्चों को फीड करवाया जा सके.

क्या सिर्फ अस्पतालों को ही ब्रेस्ट मिल्क दिया जाता है?

नहीं, अगर किसी का बेबी अंडरवेट होता है तो ऐसे माता-पिता भी मिल्क बैंक से ब्रेस्ट मिल्क खरीद सकते हैं. इसके लिए मिल्क बैंक एक स्पेशल किट का प्रयोग करती है. दूध खरीदने के लिए मेडिकल प्रेस्क्रिपशन की जरूरत होती है. इसके आधार पर ही दूध खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन

कैसे किया जाता है ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर?

ब्रेस्ट मिल्क की शेल्फ लाइफ 3 महीने की होती है. दूध को स्टेरलाइज पंप के जरिए निकाला जाता है और फिर -20 डिग्री सेल्सियस पर फ्रीज में स्टोर करके रखा जाता है. दूध को फ्रीज में रखने से पहले पैश्चराइजिंग प्रोसेस से गुजारा जाता है. इससे दूध में मौजूद तत्व नष्ट होने से बचते हैं.

ये भी पढ़ें-22 हफ्ते के बाद अबॉर्शन का क्या है नियम? दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola